टाटा कमिंस यूनियन में अध्यक्ष के नाम पर बनेगी सहमति,राजेंद्र सिंह के निधन से खाली है पद Jamshedpur News
Union Politics. राजेंद्र सिंह के निधन के अभी एक माह भी नहीं हुए हैं और कमिंस यूनियन में अध्यक्ष पद पर मनोनयन के लिए लामबंदी तेज हो गई । यूनियन में दो खेमा बना हुआ है।
जमशेदपुर, जासं। टाटा कमिंस कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष रहे राजेंद्र प्रसाद सिंह के निधन के बाद यह पद रिक्त हो गया है। राजेंद्र सिंह के निधन के अभी एक माह भी नहीं हुए हैं और कमिंस यूनियन में अध्यक्ष पद पर मनोनयन के लिए लामबंदी तेज हो गई । यूनियन में दो खेमा बना हुआ है।
एक खेमा स्वर्गीय राजेंद्र सिंह के पुत्र अनूप सिंह को अध्यक्ष बनाना चाहता है तो दूसरा खेमा क्षेत्र के स्थानीय विधायक सरयू राय के नाम पर सहमति जता रहा है। इसी बीच यूनियन के कार्यकारिणी सदस्यों के विचार सुनने को लेकर शनिवार को शाू छह बजे सोपोडेरा में आवश्यक बैठक आहूत की गई है। यूनियन में कार्यकारिणी सदस्यों की कुल संख्या 19 है। यूनियन नेता रामाकांत करूआ ने बताया कि बैठक में इन सभी सदस्यों को आमंत्रित किया गया है। इसमें सभी नेताओं के विचार सुनने के बाद किसी एक नेता के नाम पर सहमति बनायी जायेगी।देखना होगा कि बैठक में 19 में से कितने यूनियन के सदस्य शामिल हो रहे हैं। फिर किसे अध्यक्ष बनाने पर मुहर लग रही है। इसकी घोषणा संभवत: बैठक में हो जायेगी।