Move to Jagran APP

श्रम कानूनों की बारीकियों से अवगत होंगे टाटा कमिंस यूनियन के पदाधिकारी

श्रम कानूनों की बारीकियां यूनियन की टीम जानेगी तो उन्हें मजदूर हितों की रक्षा में आसानी होगी ही, औद्योगिक शांति भी बनी रहेगी।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Sun, 28 Oct 2018 03:43 PM (IST)Updated: Sun, 28 Oct 2018 03:43 PM (IST)
श्रम कानूनों की बारीकियों से अवगत होंगे टाटा कमिंस यूनियन के पदाधिकारी
श्रम कानूनों की बारीकियों से अवगत होंगे टाटा कमिंस यूनियन के पदाधिकारी

जमशेदपुर(जेएनएन)। टाटा कमिंस यूनियन के पदाधिकारी श्रम कानूनों की बारीकियों से अवगत होंगे। इसके लिए प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई है। प्रशिक्षण ओडिशा के पुरी स्थित गांधी लेबर फाउंडेशन में दिया जाएगा। यूनियन की टीम प्रशिक्षण के लिए 29 अक्‍टूबर को पुरी ट्रेन से रवाना होगी।

loksabha election banner

यूनियन सूत्रों ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम में यूनियन के पदाधिकारी तो भाग लेंगे ही, सभी कमेटी मेंबरों की भी भागीदारी होगी। इसके अलावा कंपनी के पदाधिकारी भी भाग लेंगे। श्रम कानूनों की बारीकियां यूनियन की टीम जानेगी तो उन्हें मजदूर हितों की रक्षा में आसानी होगी ही, औद्योगिक शांति भी बनी रहेगी।  प्रशिक्षण चार दिनों का होगा। यह दो नवंबर तक चलेगा। प्रशिक्षण में भाग लेनेवालों में यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष  एशान अहमद शेराजी, महामंत्री अरुण सिंह, उपाध्यक्ष  रामाकांत करूआ व सुरेंद्र कुमार, संयुक्त सचिव  मनोज सिंह, सहायक सचिव  धीरज सिंह, सीबी पांडेय आदि शामिल हैं। 

कंपनी और यूनियन की संयुक्त पहल

यह कंपनी प्रबंध और यूनियन की संयुक्त पहल है। प्रशिक्षण को लेकर यूनियन के पदाधिकारियों के साथ कमेटी के मेंबरों में उत्साह है। कमेटी मेंबरों का कहना है कि यह उनके लिए नया अनुभव होगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रशिक्षण का उपयोग आैद्योगिक शांति बनाए रखने की दिशा में भी सकारात्मक रंग लाएगा।     


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.