अपनी मां से मिलने आया तड़ीपार अमरनाथ, पुलिस ने किया गिरफ़तार Jamshedpur News
जिलाबदर किए गए अपराधी अमरनाथ सिंह को पुलिस ने उस समय गिरफ़तार कर लिया जब व अपनी बीमार मां को देखने अपने घर आया था।
जमशेदपुर (जागरण संवाददााता)। जिलाबदर किए गए अपराधी अमरनाथ सिंह को पुलिस ने उस समय गिरफ़तार कर लिया जब व अपनी बीमार मां को देखने अपने घर आया था। पुलिस को उसके आने की गुप्त सूचना मिली थी। उसी आधार परछापामारी कर अमरनाथ सिंह को धर दबोचा।
यह छापामारी उसके उसके मानगो गौड़बस्ती आवास पर की गई। अमरनाथ सिंह के खिलाफ हत्या, फायरिंग, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट और रंगदारी समेत कई मामले दर्ज है। उसे पुलिस ने तड़ीपार कर रखा था।
परमजीत गिरोह से रहा है जुड़ाव
अमरनाथ सिंह का परमजीत गिरोह से जुड़ाव रहा है। मानगो में अमरनाथ सिंह और गणेश सिंह गिरोह में टकराव होता रहा है। एक समय शहर के अपराध जगत में उसकी तूती बोलती थी। कई आपराधिक मामलों में अमनाथ सिंह का नाम सामने आया था।