Move to Jagran APP

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah में बबीता जी को टक्कर दे रही जमशेदपुर की अर्शी, लगाया ग्लैमर का तडका

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah प्रियंका चोपडा से लेकर दर्जन भर नाम जिसने मायानगरी में अपनी काबिलियत का डंका बजाया है। इस कडी में नया नाम है अर्शी भारती का। अर्शी ने सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा में ग्लैमर का तडका लगा दिया है।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Fri, 21 Jan 2022 11:59 AM (IST)Updated: Fri, 21 Jan 2022 01:10 PM (IST)
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah में बबीता जी को टक्कर दे रही जमशेदपुर की अर्शी, लगाया ग्लैमर का तडका
जमशेदपुर के साकची इलाके की अर्शी भारती शांडिल्य ।

जितेंद्र सिंह, जमशेदपुर : सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' लंबे समय से टीआरपी चार्ट पर राज कर रहा है। यह शो टीवी दर्शकों के बीच सबसे पसंदीदा में से एक बना हुआ है और इसने उद्योग में कई अभिनेताओं को स्थापित किया है। अब एक नई एक्ट्रेस अर्शी भारती शांडिल्य ने टीवी शो में एंट्री कर ली है। अर्शी भारती जमशेदपुर की रहने वाली है। जमशेदपुर, झारखंड के साकची इलाके की रहने वाली अर्शी भारती का नाम अब बॉलीवुड के लिए जाना-पहचान हो गया है।

loksabha election banner

लौहनगरी की इस बेटी की मुंबई में बढ़ती धमक संघर्षशील युवाओं को मेहनत और संघर्ष की प्रेरणा भी दे रही है। अर्शी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'पानीपत' में अभिनय का जलवा दिखा चुकी है। अब जल्द ही वह आशुतोष गोवारिकर की अगली फिल्म 'ब्लाइंड फेथ-ए लव स्टोरी' में लीड रोल में नजर आने वाली हैं। बॉलीवुड में संघर्ष कर रहे किसी छोटे शहर के कलाकार को हासिल हुई ये उपलिब्धयां हजारों-लाखों लोगों के सपने पूरा होने जैसी हैं। पानीपत फिल्म में अभिनेत्री कीर्ति सैनन की दोस्त के तौर पर अर्शी का मराठी लुक बहुत पसंद किया गया था।

हार नहीं मानने की जिद ने दिलायी सफलता

अर्शी बताती है कि मेहनत, संघर्ष और हार नहीं मानने के जज्बे की वजह से उन्हें यह सफलताएं मिली हैं। कहती हैं- मैंने हमेशा खुद पर और खुद के काम पर भरोसा किया...। अपनी मां गायिका सुनीता भारती के साथ मुंबई में अंधेरी इलाके में रह रहीं अर्शी के पिता राजेश भारती पेशे से ज्योतिषी हैं। राजेश जमशेदपुर के साकची में रहते हैं। जमशेदपुर के सेक्रेड हार्ट कान्वेंट स्कूल और तारापोर से पढ़ाई के बाद अर्शी ने मुंबई में मीडिया एंड कम्युनिकेशन की पढ़ाई के लिए प्रसिद्ध निर्देशक सुभाष गई की व्हिसलिंग वुड्स इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट स्थान में दाखिला लिया था, लेकिन, यहां उनका मन नहीं लगा। जिद कर अर्शी ने बॉलीवुड की दुनिया में किस्मत आजमाने के लिए अपने पापा राजेश भारती को तैयार कर लिया।

सैकडों आडिशन देने के बाद मिला पानीपत में काम

पापा की शर्त के मुताबिक अर्शी ने नौ महीने के कोर्स के लिए मुंबई स्थित किशोर नमित कपूर एक्टिंग संस्थान में प्रवेश ले लिया और यहीं से एक्टिंग में डिप्लोमा की पढ़ाई पूरी की। एक्टिंग की बारीकियां सीख कर निकलने के बाद अर्शी की संघर्ष की दुनिया शुरू हुई। अर्शी बताती हैं कि तब उन्हें पता चला कि फिल्म इंडस्ट्री में एक छोटा रोल भी मिलना बड़ा मुश्किल है। सैकड़ों ऑडिशन देने के बाद फिल्म पानीपत में काम मिला। मगर मेहनत और लगन के बूते अब उनके सामने कई लीड रोल के ऑफर हैं। लाल डिग्गी नाम की एक फिल्म में वह बीजेपी सांसद और एक्टर रवि किशन के साथ नजर आने वाली हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.