Move to Jagran APP

Covid 19 Jamshedpur Update : जमशेदपुर के मानगो को 14 भागों में बांट कर बाहर से आए लोगों का सर्वे शुरू

Covid 19. जमशेदपुर के मानगो को 14 भागों में बांटकर बाहार से आए लोगों का सर्वे शुरू किया है। कर्मचारियों की कमी को देखते हुए 14 स्वास्थ्य साहिया को सर्वे जिम्मेदारी दी गई है।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Sat, 13 Jun 2020 12:47 PM (IST)Updated: Sat, 13 Jun 2020 02:09 PM (IST)
Covid 19 Jamshedpur Update : जमशेदपुर के मानगो को 14 भागों में बांट कर बाहर से आए लोगों का सर्वे शुरू
Covid 19 Jamshedpur Update : जमशेदपुर के मानगो को 14 भागों में बांट कर बाहर से आए लोगों का सर्वे शुरू

जमशेदपुर, जासं। Covid 19 Jamshedpur Update पूर्वी सिंहभूम के मानगो नगर निगम क्षेत्र को 14 भागों में बांट कर बाहर से आए लोगों का सर्वे किया जाएगा। यह जानकारी मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी ने दी।

loksabha election banner

उन्होंने बताया कि उपायुक्त रविशंकर शुक्ला के निर्देश पर मानगो क्षेत्र में सर्विलांस कार्य को पूरा करना है। इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा 1455 लोगों की सूची सर्वे करने के लिए भेजी गई है। उन्होंने बताया कि मानगो नगर निगम क्षेत्र में कर्मचारियों की कमी को देखते हुए जिला प्रशासन ने 14 स्वास्थ्य साहिया की सर्विलांस टीम बनाकर मानगो नगर निगम में भेजा है। 

मोबाइल नंबर के आधार पर टीम करेगी सर्वे

निगम के पदाधिकारी ने बताया कि 14 स्वास्थ्य सहिया के बीच सर्विलांस कार्य के लिए सूची का बंटवारा कर दिया गया है। टीम ने आज यानी शनिवार से मानगो नगर निगम के विभिन्न क्षेत्रों में सर्वे का काम शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि 14 टीम बनाने का मकसद है यथाशीघ्र सर्विलांस कार्य को पूरा करना। मानगो नगर निगम के सिटी मैनेजर निर्मल कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य सहिया सर्विलांस टीम को संबंधित व्यक्ति जिनके बारे में जानकारी करना है उन सभी का मोबाइल नंबर उपलब्ध करा दिया गया है। दिए गए मोबाइल नंबर के आधार पर टीम सर्वे का काम करेगी।

अबतक मिले 226 कोरोना पॉजिटिव में दो सौ से अधिक प्रवासी

दरअसल, कोल्‍हान में पूर्वी सिंहभूम में कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा प्रशासन की चिंता बढ़ाने वाला है ही, हलकान करने वाला यह तथ्‍य भी है कि अबतक मिले 226 कोरोना पॉजिटिव में 13 को छोड़कर सभी प्रवासी हैं। 13 संक्रमित भी प्रवासी के संपर्क में आए थे। ऐसे में प्रशासन अब कोरोना के संक्रमण का फैलाव रोकने के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहता है। मानगो में बाहर से आए लोगों का सर्वे इसी दिशा में उठाया गया कदम है। जिला प्रशासन पूरे जिले में बाहर से आए लोगों की खोज-खबर ले रहा है।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.