बहरागोड़ा में लू लगने से सात बीमार, एक गंभीर
संवाद सूत्र, बहरागोड़ा : मौसम में अचानक आए बदलाव के कारण तापमान में काफी वृद्धि हुई है। इ
संवाद सूत्र, बहरागोड़ा : मौसम में अचानक आए बदलाव के कारण तापमान में काफी वृद्धि हुई है। इस कारण प्रखंड क्षेत्र में सात लोग लू की चपेट में आकर बीमार हो गए हैं। इसमें से एक की स्थिति गंभीर होने पर तत्काल एमजीएम रेफर कर दिया गया है। सीएचसी में भर्ती लोगों में दिगबरदा गांव के 60 वर्षीय बंशी नायक, बालीडीहा के 60 वर्षीय रोहणी खामराई, मौदा गांव निवासी 58 वर्षीय दुर्गा बेहरा, पांचरूलिया निवासी 45 वर्षीय दुर्गा मांडी, पाथरी निवासी 28 वर्षीय लाखन नायक, दरखुली के तीन वर्षीय कोयल नायक, मोहनपुर निवासी 40 वर्षीय भूपेन महाकुड़ शामिल हैं। इसमें भूपेन महाकुड़ की स्थिति गंभीर बनी है। इन्हें इलाज के लिए एमजीएम रेफर किया गया है। शेष लोगों का इलाज सीएचसी में चल रहा है। चिकित्सक ने बताया कि सभी को लू लगने से तबीयत खराब हुआ है। सुबह 10 बजते ही लू का प्रकोप शुरू हो जाता है जो देर रात तक जारी रहता है। इसका असर सबसे ज्यादा खेत खलिहान में काम करने वाले मजदूरों पर पड़ रहा है। बाजारों में दिन चढ़ते ही वीरानी छा जाती है।