सुजाता वीणा बनीं आइपीएस अफसर
जिले के डीआरडीए निदेशक उमा महतो की बेटी सुजाता वीणा पाणि ने आइपीएस अधिका
By JagranEdited By: Published: Fri, 12 Jan 2018 03:01 AM (IST)Updated: Fri, 12 Jan 2018 03:01 AM (IST)
जमशेदपुर : जिले के डीआरडीए निदेशक उमा महतो की बेटी सुजाता वीणा पाणि ने आइपीएस अधिकारी बन शहर का गौरव बढ़ाया है। वो 2014 में सिविल सर्विसेज की परीक्षा पास कर आइपीएस अधिकारी बनीं। ट्रेनिंग के बाद मई 2017 में उन्हें देवघर में पहली पोस्टिंग मिली है। उन्हें जैप फाइव का कमांडेंट बनाया गया है। वो अब भी इसी पद पर सेवा दे रही हैं। सुजाता के पिता लाल मोहन महतो पूर्वी सिंहभूम के पूर्व डीडीसी थे। वो आदित्यपुर के निवासी हैं। माता और पिता दोनों अधिकारी थे इसलिए सुजाता को घर से ही सिविल सर्विसेज में कामयाबी का परचम लहराने की प्रेरणा बराबर मिलती रही। सुजाता कानून-व्यवस्था को सुधार कर देश की सेवा करना चाहती हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें