प्रेम विवाह के बाद पत्नी के दुपट्टे को फंदा बना युवक ने कर ली आत्महत्या
suicide after love marriage. प्रेम विवाह के बाद पत्नी के दुपट्टे को फंदा बना युवक ने आत्महत्या कर ली। घटना झारखंड के जमशेदपुुर की है।
By Sachin MishraEdited By: Published: Wed, 20 Mar 2019 01:36 PM (IST)Updated: Wed, 20 Mar 2019 01:38 PM (IST)
जासं, जमशेदपुर। मानगो डिमना रोड स्थित कालिकानगर रोड नंबर चार निवासी सुरेंद्र सिंह संधू (33) ने मंगलवार की सुबह पत्नी के दुपट्टे को फंदा बना खुदकशी कर ली।
सुरेंद्र की पत्नी संध्या को पति के खुदकशी करने की जानकारी मिलने पर उसने तत्काल इसकी सूचना अपनी ननद परमीत कौर को दी। संध्या ने बताया कि उसने सुरेंद्र के साथ आठ साल पहले प्रेम विवाह किया था। दोनों की कोई संतान नहीं है। सुरेंद्र शुरू से ही नशा करता था।
मंगलवार को वह रोज की तरह सुबह चार बजे उठा और घर से बाहर चला गया। सुबह सात बजे वह नशे की हालत में घर वापस आया। वह नहाने चली गई। वापस आकर देखा तो सुरेंद्र ने फांसी लगा ली थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें