जमशेदपुर के सुवर्णरेखा नदी में डूबा छात्र, दोस्तों के साथ गया था नहाने
पूर्वी सिंहभूम जिले के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के सुवर्णरेखा नदी घाट पर नहाने गया अंकित शर्मा पानी के बहाव में बह गया। वह दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया था। दोस्तों से घटना की जानकारी मिलने पर उसके स्वजन नदी घाट पर पहुंचे।
जमशेदपुर, जागरण संवाददाता। पूर्वी सिंहभूम जिले के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र सुवर्णरेखा नदी घाट पर नहाने गया अंकित शर्मा पानी के बहाव में बह गया। वह दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया था। दोस्तों से घटना की जानकारी मिलने पर उसके स्वजन नदी घाट पर पहुंचे। शव की तलाश स्थानीय गोताखोरों ने की। दो घंटे के बाद नदी से शव को बाहर निकाला गया।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक आठवीं का छात्र था। उसके पिता बारीडीह बस्ती निवासी उमेश शर्मा ने बताया कि पुत्र दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया था। बस्ती के बच्चों से बेटे के नदी में डूबने की जानकारी मिली। बेटे को नदी से निकाले जाने के बाद टाटा मुख्य अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम होगा। गौरतलब है। विगत 15 दिनों में नदी में डूबने से चार की मौत हो चुकी है। चार जुलाई को बागबेड़ा बड़ौदा घाट में जुगसलाई के युवक की नदी में डूबने से मौत हो गई थी। जुबिली पार्क में शन्तु नामता की मौत हो गई थी। 27 जून को पोटका के पहाड़भांगा में परसुडीह के मखदमपूर निवासी मुस्तकीम की डूबने से मौत हो गई थी।