Kolhan university का स्पोट्र्स कैलेंडर जारी, सबसे पहले होगी एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं Jamshedpur News
कोल्हान विश्वविद्यालय ने स्पोर्ट्रस कैलेंडर जारी कर दिया है। प्रत्येक कॉलेज को कम से कम सात प्रतियोगिताओं में भाग लेना होगा।
जमशेदपुर, जेएनएन। कोल्हान विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2019-20 का स्पोट्र्स कैलेंडर जारी कर दिया है। इसके तहत सबसे पहले 28 सितंबर को इंटर कॉलेज एथलेटिक्स प्रतियोगिता होगी। यह प्रतियोगिता जेएलएन कॉलेज चक्रधरपुर आयोजित करेगा।
सबसे अंत में कुश्ती प्रतियोगिता 18 अक्टूबर को होगी। यह प्रतियोगिता एबीएम कॉलेज गोलमुरी आयोजित करेगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए विश्वविद्यालय के खेल प्रभारी डॉ. एमएन सिंह ने बताया कि इस बार रोल बॉल को प्रदर्शनी खेल के रूप शामिल किया गया है। यह प्रदर्शनी खेल की तिथि अभी तय नहीं हुई है।
प्रत्येक कॉलेज को सात प्रतियोगिता में लेना होगा भाग
जारी कैलेंडर के मुताबिक एथलेक्टिस, तीरंदाजी, बॉक्सिंग, बास्केटबाल, चेस, साइकिलिंग, फुटबाल, बैडमिंटन, क्रिकेट, , ताइक्वांडो, कबड्डी, वालीबाल, हैंडबाल, टेबल टेनिस, हॉकी, खो-खो, कुश्ती के खेल होंगे। प्रत्येक कॉलेज को कम से कम सात प्रतियोगिताओं में भाग लेना होगा।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप