Move to Jagran APP

लौहनगरी की बेटी मुंबई में मचा रही धमाल, छोटे पर्दे पर चल रहा जादू

ENTERTAINMENT. जमशेदपुर की पूजा सिंह ने अपनी मेहनत के दम पर जमशेदपुर से मुंबई तक का सफर तय किया। अब तो उसकी सफलता का परचम लहरा रहा है।

By Edited By: Published: Thu, 04 Apr 2019 09:00 AM (IST)Updated: Thu, 04 Apr 2019 08:19 PM (IST)
लौहनगरी की बेटी मुंबई में मचा रही धमाल, छोटे पर्दे पर चल रहा जादू
लौहनगरी की बेटी मुंबई में मचा रही धमाल, छोटे पर्दे पर चल रहा जादू

जमशेदपुर, गुरदीप राज।  Bollywood प्रियंका चोपड़ा, तनुश्री दत्ता की कड़ी में एक और नाम। झारखंड के जमशेदपुर के सोनारी अंकुर कम्प्लेक्स में रहनेवाली और साकची टैगौर एकेडमी में दसवीं तक पढ़ाई पूरी करने वाली पूजा सिंह ने अपनी मेहनत के दम पर जमशेदपुर से मुंबई तक का सफर तय किया। वर्तमान में कई टीवी सीरियलों में काम कर रही है।

loksabha election banner

लौहनगरी में बचपन गुजरने के कारण पूजा सिंह को शहर से खासा प्यार है। यहां तक की मुंबई में रहने के बावजूद पूजा सिंह ने अपनी शादी 2017 में जमशेदपुर में ही आकर की। पूजा को बचपन से ही डांस व एक्टिंग का शौक था। यहां दसवीं तक पढ़ाई पूरी कर पुणे से ग्रेजुएशन किया। इस दौरान वह अक्सर मुंबई की यात्रा किया करती थी और वहां दिन भर आडिशन देने के बाद पुणे लौट आती थी। पुणे से मुंबई व मुंबई से पुणे का सफर रोज करना पड़ता था। इस कारण पूजा सिंह ने एक से दो माह तक मुंबई में ही रहने का फैसला लिया और वहां शिफ्ट हो गई।

आसमां से आगे से मिला ब्रेक

पूजा को पहला ब्रेक 2011 में लाइफ ओके के टीवी सीरियल में मिला। 'आसमां से आगे' सीरियल में उन्होंने अपनी भूमिका को बेहतरीन तरीके से निभाया। फिर जीटीवी के शो 'हाउस वाइफ सब कुछ जानती है पर..' में काम किया। पूजा की एक्टिंग को लोगों ने इतना पसंद किया कि उन्हें जल्द ही बड़ा ब्रेक मिल गया और वह स्टार प्लस के शो 'दीया और बाती हम' में इमली का किरदार निभाया।

शक्ति सीरियल में कर रही काम

वर्तमान में पूजा शक्ति सीरियल में काम कर रही है। 2017 में सॉफ्टवेयर इंजीनियर से की शादी पूजा जब पुणे में पढ़ाई कर रही थी तो उनकी मुलाकात कपिल कुमार चंट्टानी से हुई। मुलाकात के बाद दोनों में प्रेम हो गया और जमशेदपुर में आकर दोनों ने वर्ष 2017 में शादी कर ली। पूजा के पिता अजीत सिंह पंजाब नेशनल बैंक में अधिकारी हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.