Move to Jagran APP

समाजसेवी सह भाजपा नेता धरणीधर सिंह मुंडा का निधन, ईचागढ़ में शोक की लहर Jamshedpur News

भारतीय जनता पार्टी अजजा मोर्चा की प्रदेश कमेटी के सदस्‍य व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के करीबी माने जाने वाले धरणीधर सिंह मुंडा (46 वर्ष) का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Wed, 11 Mar 2020 09:39 AM (IST)Updated: Wed, 11 Mar 2020 09:39 AM (IST)
समाजसेवी सह भाजपा नेता धरणीधर सिंह मुंडा का निधन, ईचागढ़ में शोक की लहर Jamshedpur News
समाजसेवी सह भाजपा नेता धरणीधर सिंह मुंडा का निधन, ईचागढ़ में शोक की लहर Jamshedpur News

नीमडीह, जासं। Social worker cum BJP leader Dharanidhar Singh Munda Passed away सरायकेला-खरसावां जिले के  नीमडीह प्रखंड अंतर्गत हेबेन गांव निवासी समाजसेवी धरणीधर सिंह मुंडा का सोमवार को निधन हो गया।

prime article banner

भारतीय जनता पार्टी अजजा मोर्चा की  प्रदेश कमेटी के सदस्‍य  व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के करीबी माने जाने वाले धरणीधर सिंह मुंडा (46 वर्ष) को  सोमवार की शाम छह बजे दिल का दौरा पड़ा। जामडीह स्थित आवास में अचानक तबीयत बिगड़ने पर। परिजन तत्काल उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नीमडीह ले गए। डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर रेफर कर दिया। टीएमएच में डॉक्टरों ने जांच कर मृत घोषित कर दिया। खबर मिलते ही केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, आजसु नेता हरेलाल महतो, पूर्व विधायक साधुचरण महतो, झामुमो नेता लालटू महतो, झारखंड मुक्ति वाहिनी के मुख्य संयोजक कपुर बागी, खुदी सिंह सरदार, एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष निखिल महतो, अर्जुन सेना के शशि सिंह, धनंजय सिंह आदि टाटा मुख्य अस्पताल पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया।

सामाजिक व राजनीतिक जीवन

धरणीधर सिंह मुंडा ने को-ऑपरेटिव कॉलेज जमशेदपुर से राजनीति विज्ञान में स्नातक करने के दौरान ही अर्जुन मुंडा के सान्निध्य में अलग झारखंड आंदोलन से जुड़े। उसके बाद झामुमो के वरिष्ठ नेता पूर्व उप मुख्यमंत्री सुधीर महतो, पूर्व सांसद शैलेंद्र महतो व सुनील महतो, सांसद विद्युत वरण महतो आदि अग्रणी आंदोलनकारियों के साथ लंबे समय तक सक्रिय भूमिका निभाई। अलग राज्य होने के बाद 2008 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। 2014 में ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र से  भाजपा प्रत्याशी साधुचरण महतो को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। राजनीति के साथ साथ वे समाजसेवा के क्षेत्र में हमेशा सक्रिय रहे। उनकी लोकप्रियता के कारण 2010 और 2015 के पंचायत चुनाव में उनकी धर्मपत्नी सुलोचना देवी हेबेन पंचायत की मुखिया निर्वाचित हुई।

ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में शोक की लहर, रघुनाथपुर बाजार बंद

समाजसेवी सह भाजपा नेता धरणीधर सिंह मुंडा के असामयिक निधन से ईचागढ़ विधानसभा में शोक की लहर है। नीमडीह प्रखंड मुख्यालय रघुनाथपुर बाजार मंगलवार को सुबह से बंद रख कर शोक मनाया गया। लोगों ने होली नहीं खेली, मांस-मछली की दुकान भी बंद रही। सुबह से जामडीह स्तिथ आवास में परिजनों को सांत्वना देने के लिए क्षेत्र के लोगों की भीड़ उमड़ी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.