Move to Jagran APP

पीएम मोदी के पांच सपनों को साकार कर रहा स्मार्ट फार्म

आर्गेनिक खेती और डेयरी को बढ़ावा दे रहा ये स्मार्ट फार्म किसानों को आमदनी बढ़ाने और स्मार्ट खेती व डेयरी के हुनर सिखा रहा है।

By Edited By: Published: Sat, 20 Oct 2018 06:51 PM (IST)Updated: Sun, 21 Oct 2018 12:57 PM (IST)
पीएम मोदी के पांच सपनों को साकार कर रहा स्मार्ट फार्म
पीएम मोदी के पांच सपनों को साकार कर रहा स्मार्ट फार्म

जमशेदपुर, मुजतबा हैदर रिजवी। आइआइएम (इंडियन इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट) रांची के पूर्व प्रोफेसर और आइआइएम बेंगलुरू व अहमदाबाद में अक्सर विशेष व्याख्यान के लिए आमंत्रित होने वाले संतोष शर्मा का स्मार्ट फार्म प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पांच सपनों को एक साथ साकार कर रहा है। आर्गेनिक खेती और डेयरी को बढ़ावा दे रहा ये स्मार्ट फार्म किसानों को आमदनी बढ़ाने और स्मार्ट खेती व डेयरी के हुनर सिखा रहा है। फार्म में
स्किल इंडिया, मेक इन इंडिया, स्वच्छ भारत, स्टार्ट अप और डिजिटल इंडिया को धरातल पर उतारा गया है। यहां खेती और उत्पादित चीजों के कारोबार की डिजिटल विधि अपनाई जा रही है। संतोष की योजना देश के 100 स्मार्ट शहरों में ऐसे स्मार्ट फार्म खोलने की है।

loksabha election banner

लाखों के पैकेज वाली नौकरी छोड़ कर 80 लाख रुपये लगा कर संतोष शर्मा ने रांची-बहरागोड़ा राजमार्ग (एनएच) 33 पर जमशेदपुर से रांची की तरफ तकरीबन 20 किलोमीटर दूर दलमा वनस्थली में आठ गाय और कुछ हेक्टेयर खेती से शुरू किए गए इस स्मार्ट फार्म में अब दो करोड़ का बिजनेस हो रहा है। कई नामी-गिरामी कंपनियों में नौकरी कर चुके संतोष ने इस फार्म के लिए जिन आदिवासियों की जमीन ली है, उन्हें ट्रेनिंग के साथ ही रोज आधा लीटर दूध और शुद्ध पानी दिया जाता है। दलमा इलाके में 68 एकड़ भूमि पर स्थापित स्मार्ट फार्म में आर्गेनिक ममा दूध और पनीर, घी आदि दुग्ध उत्पाद का उत्पादन होता है। संतोष ने अपनी मां की याद में इसका नाम ममा फार्म रखा है। फार्म में, आर्गेनिक आटा, सरसों व अलसी का मिश्रण मेगा थ्री खाद्य तेल आदि का भी उत्पादन हो रहा है। संतोष का मूल मंत्र ट्रिपल पी प्राफिट, पीपुल अपलिफ्ट और प्लानेट अपलिफ्ट है। मतलब, मुनाफे के साथ जीवन स्तर और पर्यावरण को ऊंचा उठाना। उन्होंने कुली योगेश्वर को पुणे और रांची में
वेटनरी मैनेजमेंट की ट्रेनिंग दिलाई। अब योगेश्वर पूरा फार्म संभाल रहा है।

ममा पावर ब्रेकफास्ट का उत्पादन जल्द
संतोष शर्मा बताते हैं कि फार्म में ममा पावर ब्रेकफास्ट का उत्पादन करने जा रहे हैं। इस संतुलित ब्रेकफास्ट के पैकेट में अंकुरित अनाज, फल, इडली, वाडा, आलू-पराठा वगैरह होगा। ममा आइसक्रीम भी बनेगी।

एप से जुड़ेगा कारोबार
स्मार्ट फार्म का कारोबार एप से जुड़ेगा। धनतेरस पर शुरू होने वाले इस एप से उत्पाद के आर्डर दिए जा सकेंगे। उत्पाद घर तक भेज दिया जाएगा। ममा फार्म को सीसीटीवी के जरिए जोड़ा जाएगा। उपभोक्ता घर पर एप के जरिए फार्म की उत्पादन प्रक्रिया लाइव देख सकेंगे।

किसानों के लिए ममा कृषि एप
संतोष शर्मा किसानों के लिए ममा कृषि एप भी बना रहे हैं। ये एप बताएगा कि खेतों में कब क्या डालना है। एप में खेत की मिट्टी की किस्म और फसल का विवरण डालना होगा।

हमारी योजना किसानों को आमदनी बढ़ाने के हुनर सिखाना है। ये काम हम दलमा स्मार्ट फार्म में अच्छे से अंजाम दे रहे हैं। हमारी योजना शहर के 100 शहरों में आर्गेनिक अनाज व दुग्ध उत्पाद का उत्पादन करने वाले स्मार्ट फार्म खोलने की है।
संतोष शर्मा, पूर्व प्रोफेसर आइआइएम रांची।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.