ग्रेजुएट कॉलेज में स्मार्ट क्लासेस की तैयारी
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : ग्रेजुएट कॉलेज में स्मार्ट क्लासेस की तैयारी प्रारंभ हो गई है। इ
By Edited By: Published: Sat, 18 Jun 2016 03:06 AM (IST)Updated: Sat, 18 Jun 2016 03:06 AM (IST)
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : ग्रेजुएट कॉलेज में स्मार्ट क्लासेस की तैयारी प्रारंभ हो गई है। इसके लिए तीन स्मार्ट बोर्डो का ऑर्डर दे दिया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए प्राचार्या डा. ऊषा शुक्ल ने बताया कि एक स्मार्ट बोर्ड बीसीए क्लास, एक रीडिंग रुम व एक कॉमन रूम में लगाई जायेगा। यहां छात्राओं को स्मार्ट तरीके से शिक्षा दी जायेगी। स्मार्ट बोर्ड में पेन ड्राइव व मोबाइल लगाकर भी छात्रों को नेट के जरिये शिक्षा दी जा सकती है।
--------------
स्मार्ट क्लास का उद्घाटन आज
जमशेदपुर : कदमा स्थित आंध्र एसोसिएशन इंग्लिश स्कूल में शनिवार को स्मार्ट क्लास का उद्घाटन होगा। यह जानकारी एसोसिएशन के महासचिव ओएसपी राव ने दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें