Move to Jagran APP

राष्ट्रीय ताइक्वांडो के लिए झारखंड की टीम में जमशेदपुर के छह खिलाड़ी

हैदराबाद में होनेवाली 35वीं राष्ट्रीय सब जूनियर ताइक्वांडो के लिए झारखंड की टीम का चयन कर लिया गया है। इस टीम में जमशेदपुर के भी छह खिलाडिय़ों ने जगह बनाई है।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Fri, 25 Jan 2019 02:36 PM (IST)Updated: Fri, 25 Jan 2019 02:36 PM (IST)
राष्ट्रीय ताइक्वांडो के लिए झारखंड की टीम में जमशेदपुर के छह खिलाड़ी
राष्ट्रीय ताइक्वांडो के लिए झारखंड की टीम में जमशेदपुर के छह खिलाड़ी

जमशेदपुर, जागरण संवाददाता। हैदराबाद में आगामी 27 से 30 जनवरी तक होनेवाली 35वीं राष्ट्रीय सब जूनियर ताइक्वांडो में भाग लेने के लिए झारखंड की टीम का चयन कर लिया गया है। इस टीम में जमशेदपुर के भी छह खिलाडिय़ों ने जगह बनाई है। 

loksabha election banner

जमशेदपुर के चयनित खिलाडिय़ों में अशप्रीत कौर, सुमन कुमारी, लीजा वर्मा, हितेश महतो, केशव कुमार, अभिषेक कुमार व कोच संतोष तिवारी, मैनेजर सुभाष प्रसाद 25 जनवरी को हैदराबाद के लिए रवाना होंगे। चयनित नगर के खिलाडिय़ों के लिए बारीडीह रिक्रिएशन क्लब के प्रांगण में समारोह का आयोजन किया गया। पदक हासिल करने के लिए उनका हौसला बढ़ाया गया।

इस अवसर पर झारखंड ताइक्वांडो संघ के उपाध्यक्ष गोपाल कुमार, जिला संघ के अध्यक्ष मनोहर सिंह, अंतरराष्ट्रीय कोच पूजा कौर, लाखन कुमार, नीरज तिवारी आदि उपस्थित थे। तेलंगाना ताइक्वांडो संघ व ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से हैदराबाद के जीएमपी बालयोगी इंडोर स्टेडियम में इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

मुंबई सिटी एफसी से खेलेंगे संजय बालमुचू

उधर, खेल की दुनिया के लिए एक और बड़ी खबर है। जमशेदपुर एफसी के संजय बालमुचू अब मुंबई सिटी एफसी से खेलेंगे। वह केवल तीन माह के लोन पर मुंबई की टीम के लिए खेलेंगे। जनवरी में आईएसएल के ट्रांसफर विंडो के खुलने के बाद जमशेदपुर एफसी ने संजय बालमुचू को रिलीज करने का फैसला किया था। मालूम हो कि टाटा फुटबाल एकेडमी के पूर्व कैडेट संजय बालमुचू इसी साल जमशेदपुर एफसी से जुड़े थे और कई मैचों में हिस्सा भी लिया था। फिट नहीं होने के कारण वे खेल नहीं पा रहे थे। इसी बीच मुंबई सिटी एफसी का एक डिफेंडर के घायल होने के बाद संजय बालमुचू के लिए रास्ता खुल गया। इस सीजन के शेष मैचों के लिए संजय बालमुचू मुंबई के लिए खेलेंगे।

गोवा के आगस्टीन जमशेदपुर एफसी से जुड़े

जमशेदपुर एफसी के साथ गोवा के खिलाड़ी आगस्टीन फर्णांडीस  ने करार किया है। 30 वर्षीय फर्णांडीस इंडियन सुपर लीग में एटीके और पुणे की टीम का हिस्सा रह चुके हैं। लेकिन गत सत्र में घायल होने के बाद फर्णांडीस किसी भी टीम का हिस्सा नहीं थे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.