विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand Crime: जमशेदपुर में बिहार के छह लोग गिरफ्तार, 53 किलो गांजा जब्त; पुलिस ने ऐसे जाल में फंसाया

Published: Wed, 03 Apr 2024 03:29 PM (IST)

झारखंज के जमशेदपुर में गांजे की तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान शहर के मानगो ...और पढ़ें

Jharkhand Crime: जमशेदपुर में बिहार के छह लोग गिरफ्तार, 53 किलो गांजा जब्त; पुलिस ने ऐसे जाल में फंसाया
Jharkhand Crime: जमशेदपुर में बिहार के छह लोग गिरफ्तार, 53 किलो गांजा जब्त; पुलिस ने ऐसे जाल में फंसाया

HighLights

  1. पीछा कर चांडिल में बस से पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया।
  2. गोपनीय सूचना पर पुलिस ने उसे गांजा के साथ गिरफ्तार किया।

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। जमशेदपुर पुलिस ने मानगो बस स्टैंड और स्टैंड से बिहार के बेतिया जाने वाली एक बस से 53 किलो गांजा बरामद किया है साथ ही मामले में छह लोगों की गिरफ्तारी की है, जो बिहार के पटना, वैशाली, चंपारण और बेतिया के रहने वाले है।

पूछताछ में पुलिस को यह जानकारी दी कि वे लोग ओडिशा के बलांगीर से गांजा लेकर बस से मानगो बस स्टैंड पहुंचे। यहां से बिहार के बेतिया जाने वाली बस में वैशाली जुरावनपुर निवासी राजीव कुमार यादव, चंपारण के सुनील कुमार बैठा, बेतिया के राज कुमार बिंद, पटना सिमरी का सुमित कुमार, पटना बरियारपुर का गौरव कुमार गांजा लेकर बस में सवार हो गए, जबकि स्टैंड पर वैशाली का राजेश कुमार गांजा लेकर घूम रहा था।

बस से पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया

गोपनीय सूचना पर पुलिस ने उसे गांजा के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने बताया कि पांच साथी बस से बिहार के लिए रवाना हुए है। पुलिस ने पीछा कर चांडिल में बस से पांच लोगों को गिरफ्तार किया।

कुल 53 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया। इससे पहले भी ओडिशा से गांजा लेकर बिहार में बेच चुके हैं। तीन लाख व आठ लाख में बिहार ले जाकर बेचने की तैयारी थी।

ये भी पढ़ें- 

ED Action in Jharkhand: कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद के पिता को ED ने किया तलब, जमीन घोटाला मामले में होगी पूछताछ

नौ से शुरू हो रहा है हिंदूओं का नया साल, 11 को निकलेगी सरहुल की शोभायात्रा; 17 को निकलेगा रामनवमी का जुलूस