Move to Jagran APP

मानगो नगर निगम के छह कर्मचारी मिले कोरोना पॉजिटिव Jamshedpur News

मानगो नगर निगम तीन दिन के लिए बंद नगर निकायों के अब तक दो दर्जन कर्मचारी हो चुके हैं कोरोना पॉजिटिव।

By Vikas SrivastavaEdited By: Published: Mon, 27 Jul 2020 08:49 PM (IST)Updated: Mon, 27 Jul 2020 08:49 PM (IST)
मानगो नगर निगम के छह कर्मचारी मिले कोरोना पॉजिटिव Jamshedpur News
मानगो नगर निगम के छह कर्मचारी मिले कोरोना पॉजिटिव Jamshedpur News

जमशेदपुर (जागरण संवाददाता)। मानगो नगर निगम के सिटी मैनेजर, आकाउंटेंट समेत छह कर्मचारियों की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आते ही सोमवार को हड़कंप मच गया। मानगो नगर निगम कार्यालय को अगले तीन दिनों के लिए बंद कर दिया गया है।

loksabha election banner

मानगो नगर निगम के सभी कोरोना पॉजिटिव कर्मचारियों को पारडीह के कौशल विकास केंद्र में बने क्वारंटाइन सेंटर में अगले 14 दिनों के लिए भेज दिया गया है। अब तक तीनों नगर निकायों में दो दर्जन से अधिक कर्मचारी व मजदूर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इससे जनता के लिए काम करने वाले कर्मचारियों में भय का माहौल हो गया है। 

आठ घंटे के स्थान पर कर रहे 16 घंटे काम 

कोरोना संक्रमण को रोकने में लगे नगर निकाय के कर्मचारी आठ घंटे के स्थान पर 16-18 घंटे तक काम कर रहे हैं। जुगसलाई के सिटी मैनेजर संतोष कुमार सिन्हा कहते हैं कि कोरोना वायरस को मात देने के लिए सफाई कर्मी हो या मैं स्वयं आम जनता की सच्ची सेवा कर रहे हैं। हालांकि सफाईकर्मियों में इतना अधिक भय है जहां 50 मजदूर आते थे अब 25-30 रह गए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.