दुष्कर्म के आरोपित जवान को ग्रामीणों ने बंधक बनाकर पीटा Jamshedpur News
र्वी सिंहभूम जिले के पोटका प्रखंड के पालीडीह में ग्रामीणों ने दुष्कर्म के आरोपित एसआइआरबी जवान को पीटने के बाद उसे बंधक बनाकर जमकर हंगामा किया।
पोटका (पूर्वी सिंहभूम), जासं। पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका प्रखंड के पालीडीह में ग्रामीणों ने दुष्कर्म के आरोपित एसआइआरबी जवान को पीटने के बाद उसे बंधक बनाकर जमकर हंगामा किया। सूचना पर मिलने पर मुसाबनी डीएसपी पीतांबर सिंह खेरवार, प्रखंड विकास पदाधिकारी कपिल कुमार, अंचलाधिकारी बालेश्वर राम, पोटका थाना प्रभारी अशोक राम व कोवाली थाना प्रभारी शत्रुघ्न पासवान मोके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को शांत कराया। पुलिस ने आरोपित जवान को हिरासत में ले लिया है।
पूछताछ में ग्रामीणों ने बताया कि कोविड-19 को लेकर अंतरराज्यीय सीमा (झारखंड-ओडिशा) मार्ग पर पानीडीह के समीप चेकपोस्ट बनाया गया है। यहां तैनात जवानों के विश्रम के लिए चेकपोस्ट के पीछे भूमिज समाज भवन में व्यवस्था की गई है। बुधवार की शाम जब बारिश हो रही थी, तो एसआइआरबी जवान सुग्रीव कोरवा गांव के एक घर में घुस गया। जहां एक युक्ती से छेड़छाड़ करने लगा। युवती के विरोध करने पर सुग्रीव कोरवा उसे उठाकर घर के पास बने बकरी शेड में ले गया। वहां दुष्कर्म किया। इसके बाद भाग निकला।