Move to Jagran APP

सिंहभूम के फैंस को लगा झटका

सिंहभूम के फैंस को लगा झटका, सिंहभूम के फैंस को लगा झटका

By JagranEdited By: Published: Sun, 10 Jun 2018 07:55 PM (IST)Updated: Sun, 10 Jun 2018 07:55 PM (IST)
सिंहभूम के फैंस को लगा झटका
सिंहभूम के फैंस को लगा झटका

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : ग्राम विकास केंद्र ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जमशेदपुर स्पोर्टिग एसोसिएशन के तत्वावधान में स्थानीय गोपाल मैदान में खेले गए सुपर डिवीजन लीग के एक मुकाबले में सिंहभूम सॉकर फैंस क्लब को 3-0 से पराजित कर उसके प्रशंसकों को निराश कर दिया।

loksabha election banner

ग्राम विकास केंद्र शुरू से ही आक्रामक नजर आ रही थी। इसका उसे फायदा भी मिला। खेल के 19वें मिनट में डॉक्टर टुडू ने शानदार गोल कर टीम को शुरुआती बढ़त दिला दी। गोल खाकर बौखलाई सिंहभूम सॉकर फैंस क्लब की सेना ने जवाबी हमला किया, लेकिन उसे सफलता नहीं मिली। मध्यांतर के ठीक पहले (42वें मिनट) गोपीनाथ मार्डी ने शानदार गोल कर ग्राम विकास केंद्र को 2-0 से बढ़त दिला दी। मध्यांतर के बाद भी ग्राम विकास केंद्र की आक्रामकता में कोई कमी देखने को नहीं मिली। खेल के 43वें मिनट में फुरलई मार्डी ने एक और गोल कर सिंहभूम सॉकर फैंस क्लब की जीत के सभी रास्ते बंद कर दिया। रफ प्ले के लिए रेफरी ने ग्राम विकास केंद्र के डॉक्टर टुडू को 42वें मिनट में व सिंहभूम सॉकर फैंस क्लब के लखन हेम्ब्रम को सातवें मिनट में रेफरी ने पीला कार्ड दिखाया। मैच के रेफरी शिबूराम सोरेन, फाटू किस्कू, गुजाराम सोरेन व राकेश किस्कू थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.