Move to Jagran APP

साकची चौक में बिरसा मुंडा की मूर्ति लगाने को लेकर कराए जा रहे दो लाख हस्ताक्षर

अभियान की सफलता के लिए जिले की विभिन्न पंचायतों से चार-चार लोगों को दी गई जिम्मेदारी।

By JagranEdited By: Published: Sat, 21 Nov 2020 07:43 PM (IST)Updated: Sun, 22 Nov 2020 07:00 AM (IST)
साकची चौक में बिरसा मुंडा की मूर्ति लगाने को लेकर कराए जा रहे दो लाख हस्ताक्षर
साकची चौक में बिरसा मुंडा की मूर्ति लगाने को लेकर कराए जा रहे दो लाख हस्ताक्षर

जासं, जमशेदपुर : शहीद स्मारक समिति के बैनर तले इन दिनों लौहरनगरी जमशेदपुर के साकची चौक में बिरसा मुंडा की मूर्ति लगाने को लेकर हस्ताक्षर अभियान विभिन्न पंचायतों में चल रहा है। हुरलुंग पंचायत के लुपुंगडीह गांव से इस अभियान की शुरुआत हुई। यह अभियान शहीद स्मारक समिति के बैनर तले चलाया जा रहा है। समिति के पदाधिकारियों ने एक माह के अंदर दो लाख हस्ताक्षर करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान को ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक समर्थन मिल रहा है। हस्ताक्षर होने के बाद इसे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भेजा जाएगा।

loksabha election banner

अभियान में पहला हस्ताक्षर जुगसलाई के विधायक मंगल कालिदी का है। अब तक दो हजार से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हो चुके हैं। समिति ने बताया कि बिरसा मुंडा सिर्फ नाम नहीं झारखंड की पहचान है। मान सम्मान है। इसलिए जमशेदपुर के साकची स्थित मुख्य गोलचक्कर का नामकरण बिरसा मुंडा चौक किया और वहां मूर्ति स्थापित करने के बारे में फैसला लिया गया है। अब इसके पक्ष में तो जमशेदपुर एवं आसपास के साथ-साथ झारखंड के लोगों का समर्थन मिलने लगा है। शहरी क्षेत्र से भी समर्थन मिल रहा है।

अभियान की धार को और मजबूत करने के लिए पूरे पूर्वी सिंहभूम जिला के विभिन्न पंचायतों में चार-चार लोगों को जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा सरायकेला-खरसावां तथा पश्चिम सिंहभूम जिला के विभिन्न प्रखंडों में दो-दो लोगों को यह जिम्मेदारी दी गई है। शहीद स्मारक समिति अभी से साकची चौक में बिरसा मुंडा की मूर्ति को अनवारण कार्यक्रम की रुपरेखा तैयार करने में जुट गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.