यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 20, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
सिदो-कान्हू की प्रतिमा को शरारती तत्वों ने किया क्षतिग्रस्त, फूटा लोगों का आक्रोश Jamshedpur News
Sido - Kanhu statue damaged. परसुडीह थाना इलाके के हलुदबनी चौक पर अवस्थित अमर सेनानी सिदो-कान्हू की प्रतिमा को शरारती ...और पढ़ें

जमशेदपुर, जासं। जमशेदपुर के परसुडीह थाना इलाके के हलुदबनी चौक पर अवस्थित अमर सेनानी सिदो-कान्हू की प्रतिमा को शरारती तत्वों ने शनिवार की देर रात क्षतिग्रस्त कर दिया। इससे क्षेत्र के ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। रविवार सुबह आसपास के लोगों ने देखा कि प्रतिमा का तीर- धनुष अस्त व्यस्त है।
मामले की जानकारी फौरन लोगों ने झामुमो जमशेदपुर प्रखंड अध्यक्ष बहादुर किस्कू को दी। बहादुर दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और परसुडीह थाना को सूचना दी गई। झामुमो के कार्यकर्ता सिदो-कान्हू चौक पर जमे हुए हैं। पुलिस के आने का इंतजार कर रहे हैं। बहादुर ने कहा कि शरारती तत्वों ने क्षेत्र का माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया है। ऐसे में पुलिस -प्रशासन को गंभीरता से मामले को लेते हुए कार्रवाई करनी चाहिए। इधर, जैसे -जैसे लोगों को सूचना मिल रही है सिदो-कान्हू चौक पर भीड़ बढ़ती जा रही है।
हाल ही स्थापित की गई थी नई प्रतिमा
झामुमो कीड़ा मोर्चा के केंद्रीय सचिव धीरज यादव ने कहा कि इस तरह का अशोभनीय कार्य करने वाले पर कार्रवाई जरूरी है। मालूम हो कि कुछ माह पूर्व ही सिदो-कान्हू की नई प्रतिमा को यहां स्थापित किया गया था। प्रतिमा के ऊपर शेर लगाने का कार्य अभी चल ही रहा है।
