Move to Jagran APP

बिगड़ रही सेहत, झुंड से बिछड़े बीमार नन्हे हाथी भेजा जाएगा बिरसा जैविक उद़यान

अनुकूल प्राकृतिक वातावरण नहीं मिलने के कारण हाथी के बच्‍चे की सेहत में थोड़ी गिरावट आने की बात कही जा रही है।

By Vikas SrivastavaEdited By: Published: Wed, 25 Mar 2020 08:12 PM (IST)Updated: Wed, 25 Mar 2020 08:12 PM (IST)
बिगड़ रही सेहत, झुंड से बिछड़े बीमार नन्हे हाथी भेजा जाएगा बिरसा जैविक उद़यान
बिगड़ रही सेहत, झुंड से बिछड़े बीमार नन्हे हाथी भेजा जाएगा बिरसा जैविक उद़यान

मनोहरपुर (पश्चिमी सिंहभूम) संवाद सूत्र। समूह से बिछड़े हाथी के बच्‍चे को गुरूवार को  8 बिरसा जैविक उद्यान, ओरमांझी ले जाये जाने की तैयारी की जा रही है। उसे ले जाने को लेकर जरूरी कागजी प्रक्रिया अंतिम चरण पर है।

loksabha election banner

इसकी जानकारी देते हुए एसीएफ निरंजन कुमार ने दूरभाष पर बताया कि नन्हे हाथी को अब गुरुवार को रांची ले जाया जाएगा। कहा कि अगर थोड़ी - बहुत प्रक्रिया बाकी रही तो शुक्रवार को उसे निश्चित रूप से  वहां भेज दिया जाएगा। ले जाए जाने के दौरान उसके साथ वन विभाग के टीम भी साथ में रहेंगी। इधर  हाथी का यह बच्चा कुछ कमजोर - सा हो गया है। हालांकि उसकी खुराक में विभाग कोई कमी नहीं कर रहा है। कुल सात वनकर्मी उसकी देखरेख में निरंतर लगे हुए हैं। साथ ही उसके दिनचर्या को प्रत्येक घन्टे के अंतराल में रिकॉर्ड भी किया जा रहा है। वहीं विगत 23 मार्च को पशु चिकित्सक डॉ संजय घोलटकर ने अंतिम बार उसके स्वास्थ्य की जांच  की थी।

आठ मार्च को अपने झुंड से बिछड़ गया था नन्‍हा हाथी

यह हाथी का बच्‍चा विगत करीब तीन सप्‍ताह से वन विभाग की ओर से मनोहरपुर वन विश्रामागार में रखा गया है। देखभाल के बावजूद उसके स्‍वास्‍थ्‍य में गिरावट आने की बात कही जा रही है। उसके अनुकूल प्राकृतिक वातावरण नहीं मिलने पर उसके स्वास्थ्य में थोड़ी गिरावट होने की बात वन विभाग के लोगों ने कही।

मालूम हो की विगत 8 मार्च को हाथी का शावक  ग्रामीणों द्वारा खदेड़े जाने पर अपने झुंड से बिछड़ गया था। रेंगालबेड़ा के ग्रामीणों क्षने  वन विभाग को सौंपा था। वन विभाग ने हाथी के शावक हाथियों के झुंड में मिलाने का प्रयास भी किया गया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.