राज्य एथलेटिक्स में चमके शुभम
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : छोटा गोविंदपुर के शुभम कुमार सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य एथलेटिक्स चैंपियनशिप में चार पदक अपने नाम कर लिए।
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : छोटा गोविंदपुर के शुभम कुमार सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हाल ही में रजरप्पा में संपन्न हुई 14वीं झारखंड राज्य एथलेटिक्स चैंपियनशिप में चार पदक अपने नाम किए। शुभम ने चार गुणा एक सौ मीटर में स्वर्ण, सौ व दो सौ मीटर में रजत व चार सौ मीटर में कांस्य जीते। गुवाहाटी में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए झारखंड के आठ खिलाड़ियों का चयन किया गया है, जिसमें शुभम कुमार सिंह का नाम भी शामिल है।
चैंपियनशिप में पूर्वी सिंहभूम ने दो स्वर्ण, सात रजत व दो कांस्य पदक अपनी झोली में डाले। शुभम कुमार ठाकुर ने गोला फेंक में रजत, गुलशन मार्डी ने 200 मीटर में कांस्य व 400 मीटर में रजत, गुरुदयाल सिंह ने 800 मीटर में कांस्य, बनमाली हरिजन ने 800 मीटर में रजत अपने नाम किए। टीम में कोच के रूप में डोबो चकिया व चेतन माझी, मैनेजर के रूप में जसविंदर सिंह व तकनीकी अधिकारी के तौर पर श्याम कुमार शर्मा मौजूद थे। पूर्वी सिंहभूम जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव एमएन पूर्ति, संयुक्त सचिव रविंद्र मुर्मू, उपाध्यक्ष राजकुमार बानरा, चयन समिति के श्रवण कुमार, सुबोल चटर्जी, संजीव कुमार ने सभी पदक विजेताओं को बधाई दी है।