Move to Jagran APP

रेडी टू वियर, धोती-कुर्ता और लहंगों का चलेगा जादू

Fashion. फैशन का ट्रेंड बदलता रहा है। लोग पारंपरिक परिधानों में हरा, नीला, गोल्डन, मेजेंटा व मैरून रंग को पसंद करने के साथ ही आधुनिक डिजाइनों को अधिक पसंद कर रहे हैं।

By Edited By: Published: Wed, 30 Jan 2019 08:00 AM (IST)Updated: Wed, 30 Jan 2019 12:02 PM (IST)
रेडी टू वियर, धोती-कुर्ता और लहंगों का चलेगा जादू
रेडी टू वियर, धोती-कुर्ता और लहंगों का चलेगा जादू

जमशेदपुर [ दिलीप कुमार ]। हर कोई अपनी शादी में सबसे खास और अलग दिखना चाहता है। दुल्हन की बात है तो वह न जाने कितने दिनों पहले से इसकी तैयारी करना शुरू कर देती है। मॉर्डन लुक के इस जमाने में फैशन का ट्रेंड बदलता रहा है। लोग पारंपरिक परिधानों में हरा, नीला, गोल्डन, मेजेंटा व मैरून रंग को पसंद करने के साथ ही आधुनिक डिजाइनों को अधिक पसंद कर रहे हैं।

loksabha election banner

शादियों की शॉपिंग का सिलसिला शुरू हो चुका है। पुराने चलन पर ध्यान दें तो हर दुल्हन सिर्फ लाल रंग का लहंगा या साड़ी ही पहनती थी, लेकिन अब ट्रेंड बदल चुका है। अब दुल्हनें मॉक, सी ग्रीन, पर्पल लाइट, पिंक, हरा, सफेद जैसे रंगों का प्रयोग कर रही हैं। सिर्फ लाल चुनरी, लाल लहंगा और लाल चोली दुल्हनों को पसंद नहीं है। दुल्हनें शगुन के नाम पर लाल रंग का सिर्फ चूड़ा पहन रहीं हैं।

धोती-कुर्ता युवाओं की पसंद

युवा शादी में धोती कुर्ता या कुर्ता पायजामा को फिर से महत्व देने लगे हैं। वहीं दुल्हन के लिबास के लिए रेडी टू वियर, जिसमें रेडिमेड साड़ी के अलावा लहंगा, घाघरा चोली की मांग अधिक है। इसके साथ ही शहरवासी सरारा व गरारा भी पसंद कर रहे हैं। कुल मिलाकर इस बार शादी सीजन में रेडी टू वियर, धोती कुर्ता व लहंगों का जादू चलने वाला है।

एक लाख तक के लहंगे

जमशेदपुर में शादी शानदार ढंग से होती है, इसे भव्य और शानदार बनाने में लोग कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। शादी का जोड़ा बनाने पर विशेष ध्यान रखा जाता है। यहां 20 हजार से लेकर एक लाख तक के लहंगा उपलब्ध है। शादी के दौरान लोग विशेष रूप से ऑर्डर देकर लहंगा और सेरवानी और जोधपुरी कुर्ता पैजामा बनवा रहे हैं। यहां 20 से 50 हजार तक के कुर्ता पैजामा उपलब्ध है। गरारा और सरारा की कीमत शहर में 15 से 25 हजार तक है।

ये कहते फैशन डिजाइनर

शादी में दुल्हन अब रेड, आरेंज आदि रंग के साड़ी पहनना पसंद नहीं कर रही हैं। शादी में लहंगा के लिए परपल, मॉक, सी ग्रीन, पिंक आदि रंग को पसंद कर रही हैं, जिससे वो अधिक सुंदर लग सके।

- तनीमा सहगल, फैशन डिजाइनर

दूल्हा शादी में डिजाइनर कुर्ता, पटियाला पैजामा और पगड़ी पहनना पसंद कर रहे हैं। युवा पारंपरिक लाल व पीला रंग को छोड़कर शाही रंगों को अधिक तरजीह दे रहे हैं।

- प्रीति सिंह, फैशन डिजाइनर

दुल्हन ब्राइड कलर के लहंगा के साथ ट्रेडिशनल एम्ब्रायडरी वाले कपड़े अधिक पसंद कर रहे है। शहर में शादी के मौके पर लोग गरारा और सरारा भी विशेष रूप से पसंद कर रहे हैं।

- नीता अग्रवाल, फैशन डिजाइनर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.