Move to Jagran APP

खेलते-खेलते गर्म पानी में गिर गया सात साल का बच्चा, कमर तक झुलसा Jamshedpur News

Jamshedpur Crime Diary. राजकुमार सिंह की मां ने अपने दो बच्चों को नहलाने के लिए गर्म पानी कर रखा था। राजकुमार खेलते-खेलते गर्म पानी में जा गिरा गया। उसके दोनों पैर कमर तक जल गए। उसे एमजीएम अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Tue, 22 Dec 2020 03:47 PM (IST)Updated: Tue, 22 Dec 2020 03:47 PM (IST)
खेलते-खेलते गर्म पानी में गिर गया सात साल का बच्चा, कमर तक झुलसा Jamshedpur News
पढिए जमशेदपुर के अपराध की छोटी-बड़ी खबरें।

जमशेदपुर, जासं। मानगो थाना क्षेत्र सर्वोदय पथ निवासी ललित सिंह का सात वर्षीय पुत्र राजकुमार सिंह गर्म पानी में गिरने के कारण झुलस गया। उसके दोनों पैर कमर तक जल गए। उसे एमजीएम अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

loksabha election banner
राजकुमार सिंह की मां ने अपने दो बच्चों को नहलाने के लिए गर्म पानी कर रखा था। राजकुमार खेलते-खेलते गर्म पानी में जा गिरा गया। सोमवार को सीतारामडेरा थाना क्षेत्र भुइयांडीह के हयूमपाइप में दो बच्चे खेलते-खेलते गर्म पानी में गिर गए थे। घटना में चार साल की रोशनी और उसका तीन महीने का भाई विराज झुलस गए थे। घर में उपयोग के लिए गर्म पानी खौलाकर डेकची में रखा गया था। रोशनी गोद में विराज को लेकर खेल रही थी। ठेस लगने के कारण रोशनी गिर गई। डेकची में रखे गर्म पानी छलक कर दोनों पर गिर गया था। दोनों बच्चे के हाथ जल गए थे।
कदमा में बच्चों की लड़ाई में महिला पर चापड़ से हमला
 कदमा थाना क्षेत्र शास्त्रीनगर में बच्चों की लड़ाई में पड़ोसियों ने महिला मुस्कान परवीन को चापड़ से हमला कर घायल कर दिया। सिर और चेहरे में उसे गंभीर चोट आई। उसे एमजीएम अस्पताल में दाखिल कराया गया है। महिला ने पुलिस को बताया पड़ोस में रहने वाले आशु  उसके घर आकर बच्चों के साथ मारपीट करता है। इसकी शिकायत करने वह उसके घर पर गई थी। वापस लौटी तो आशु, शहनवाज, नुरैशा, चुन्नी समेत ने उसके साथ मारपीट की। आशु के पिता नेहाल ने उस पर चापड़ से हमला कर दिया।
चांडिल के चौका में बाइक सवार गिरा, गंभीर
शहर से सटे चांडिल के चौका थाना क्षेत्र में  बाइक से अनियंत्रित होकर गिरने के कारण गुणाधर पोद्​दार गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे चेहरे और छाती में गंभीर चोट लगी। उसे एमजीएम अस्पताल में दाखिल कराया गया है। घायल के पिता धनंजय ने बताया बेटा बाइक से चौका बाजार गया था। वापसी पर दुर्घटना में वह घायल हो गया।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.