Move to Jagran APP

स्वयं सहायता समूह से निकली समृद्धि की राह, लाखों कमा रहीं महिलाएं

स्वयं सहायता समूह से समृद्धि की राह निकली और कल तक दो-चार रुपये के लिए परिवार के मुखिया पर निर्भर महिलाएं अच्छी-खासी कमाई कर रही हैं।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Tue, 26 Feb 2019 02:20 PM (IST)Updated: Tue, 26 Feb 2019 10:46 PM (IST)
स्वयं सहायता समूह से निकली समृद्धि की राह, लाखों कमा रहीं महिलाएं
स्वयं सहायता समूह से निकली समृद्धि की राह, लाखों कमा रहीं महिलाएं

जमशेदपुर, जेएनएन। स्वयं सहायता समूह से समृद्धि की राह निकली और कल तक दो-चार रुपये के लिए परिवार के मुखिया पर निर्भर महिलाएं अच्छी-खासी कमाई कर रही हैं। जमशेदपुर में आयोजित समृद्धि उत्सव में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के भी कई स्टाल लगाए गए थे। इन स्टालों में पहले दिन 45 हजार रुपये के आसपास का कारोबार हुआ। समूह की महिलाएं कई उत्पाद का निर्माण कर रही हैं। 

loksabha election banner

शिवमंदिर महिला समिति टेडी बियर बना कर लाखों कमा रही हैं। अध्यक्ष पूर्णिमा गोप ने बताया कि उनके बनाए टेडी बियर सस्ते और अच्छे होते हैं। इसके अलावा, मां सती महिला समिति रेडीमेड कपड़ों का कारोबार कर रही है। नारी शक्ति महिला समिति भी रेडीमेड कपड़ों और चादर का कारोबार कर रही है। आशा किरण महिला समिति बैग और थैले बनाती है। ये समिति भी साल भर में लाखों रुपये का कारोबार कर रही है। इस समिति के बनाए बैग झारख्ंाड के सभी प्रमुख शहरों में बिक रहे हैं।

दस हजार रुपये से शुरू किया कारोबार

सोनम महिला समिति की रूपा देवी ने बताया कि उनकी समिति ने 10 हजार रुपये से कारोबार शुरू किया था। अब समिति की महिलाएं महीने में 15-20 हजार रुपये तक कमा रही हैं। प्रगति महिला समिति बुके बना कर लाखों रुपये की आमदनी कर रही है। इस समिति को केंद्र सरकार ने चुना था और समिति को प्रगति मैदान में लगे समृद्धि उत्सव में बुलाया गया था। 

खूब पसंद आई रजनी की बिरयानी

फूड फेस्टिवल में स्वयं सहायता समूह की रजनी देवी ने भी फूड का स्टाल लगाया था। इनकी नॉनवेज बिरयानी लोगों को खूब पसंद आई। बिरयानी खाने के लिए यहां लोगों की भीड़ रही। इसके अलावा, लिट्टी-चोखा का भी लुत्फ लोगों ने उठाया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.