कबड्डी चयन ट्रायल में भाग लिए 150 विद्यार्थी
राजेंद्र विद्यालय के तत्वावधान में बिष्टुपुर स्थित बोधि टेंपल मैदान में आयोजित कबड्डी का चयन ट्रायल में 150 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
By JagranEdited By: Published: Sat, 21 Apr 2018 08:33 PM (IST)Updated: Sat, 21 Apr 2018 08:33 PM (IST)
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : राजेंद्र विद्यालय के तत्वावधान में बिष्टुपुर स्थित बोधि टेंपल मैदान में शनिवार को एएसआइएसी जोनल कबड्डी चयन ट्रायल का समापन हो गया। चयन ट्रायल में शहर के 15 स्कूलों के 150 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। अंतिम चयन के बाद खिलाड़ियों को गिरीडीह में होने वाले एएसआइएससी रीजनल कबड्डी चैंपियनशिप में भाग लेने का मौका प्रदान किया जाएगा। उक्त जानकारी राजेंद्र विद्यालय के स्पोट्स टीचर ललन प्रसाद राय व रमाकांत सिंह ने दी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें