Move to Jagran APP

संस्थापक दिवस में दिखेगा जमशेदपुर के सौ वर्र्षो का इतिहास

जासं जमशेदपुर टाटा स्टील द्वारा आयोजित होने वाले संस्थापक दिवस पर इस बार जमशेदपुर के सौ

By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Feb 2019 09:01 AM (IST)Updated: Fri, 22 Feb 2019 09:01 AM (IST)
संस्थापक दिवस में दिखेगा जमशेदपुर के सौ वर्र्षो का इतिहास
संस्थापक दिवस में दिखेगा जमशेदपुर के सौ वर्र्षो का इतिहास

जासं, जमशेदपुर : टाटा स्टील द्वारा आयोजित होने वाले संस्थापक दिवस पर इस बार जमशेदपुर के सौ वर्षो का इतिहास दिखेगा। कंपनी प्रबंधन ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है।

prime article banner

टाटा स्टील की ओर से तीन मार्च को विशेष रूप से तीन बड़े आयोजन होते हैं। इस सभी आयोजनों में शहर के सौ वर्षो की छाप दिखेगी। इसमें सबसे पहले दो मार्च को जुबली पार्क में सजने वाली लाइट का उद्घाटन टाटा समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन और अंतरिम चेयरमैन रतन टाटा स्वयं करेंगे। इस आयोजन में भी जमशेदपुर सहित अपना 100वां वर्ष मना रही टाटा वर्कर्स यूनियन का इतिहास दिखेगा। इसमें वर्ष 1919 में कालीमाटी से शुरू हुई औद्योगिक विकास की यात्रा कैसे-कैस आगे बढ़ा। किस तरह की अड़चने आई। संस्थापक जेएन टाटा का क्या सपना था? इस सपने को किस तरह से पूरा किया गया? यह पूरी यात्रा ऑडियो-वीडियो के माध्यम से दिखेगा। इसके अलावे निक्को पार्क के अंदर लगने वाली प्रदर्शनी में भी शहर के सौ वर्षो का इतिहास को विभिन्न दस्तावेजों के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा।

झांकी में दिखेगा कल और आज : तीन मार्च को शहर का दूसरा मुख्य आयोजन संस्थापक दिवस पर निकलने वाली परेड होगी। टाटा स्टील कंपनी परिसर और बिष्टुपुर पोस्टल पार्क से कंपनी की विभिन्न अनुषंगी इकाइयों द्वारा कंपनी के सौ वर्षो का इतिहास और भविष्य की तैयारियों को लेकर झलक दिखेगी।

एसएनटीआइ में प्रदर्शनी : शावक नानावटी टेक्निकल इंस्टीट्यूट (एसएनटीआइ) में टेक्स एक्सपो 2019 का आयोजन होगा। इसमें भी सौ वर्षो के इतिहास की झलक के साथ युवा छात्रों की क्रिएटिविटी भी दिखेगी। इसका उद्घाटन टाटा समूह के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर द्वारा होगा।

यूनियन का दिखेगा इतिहास, होगी विद्युत सज्जा : टाटा वर्कर्स यूनियन भी अपनी स्थापना के सौ वर्ष इस बार मना रही है। जुबली पार्क में इसे लेकर भी लाइटिंग हो रही है। इसमें 1920 से गठित यूनियन के अब तक का सफर देखने को मिलेगा। वहीं, बिष्टुपुर स्थित टाटा वर्कर्स यूनियन कार्यालय को विशेष रूप से सजाया जा रहा है।

डिजनी व‌र्ल्ड और बिम्ब लाइटें होगी आकर्षक का केंद्र : जुबली पार्क में इस वर्ष डिजनी व‌र्ल्ड, वंडर्स पार्क बच्चों के आकर्षण का केंद्र रहेगा। इसके अलावा यहां छोटा भीम, कालिया, छुटकी और मोटू-पतलू के कार्टून लाइट से लुभाएंगे। वहीं, पार्क के दो छोर पर बड़ी बिम्ब लाइटें लगेंगी। आसमान तक पहुंचती जिसकी रोशनी शहरवासियों को चकाचौंध करेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.