Move to Jagran APP

तीन दिवसीय कीर्तन दरबार की शुरुआत आज से

गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश देहाड़ा को समर्पित तीन दिवसीय कीर्तन

By JagranEdited By: Published: Fri, 29 Dec 2017 03:00 AM (IST)Updated: Fri, 29 Dec 2017 03:00 AM (IST)
तीन दिवसीय कीर्तन दरबार की शुरुआत आज से
तीन दिवसीय कीर्तन दरबार की शुरुआत आज से

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश देहाड़ा को समर्पित तीन दिवसीय कीर्तन दरबार के शुरुआत शुक्रवार को होगी। शुक्रवार की सुबह अखंड पाठ की समाप्ति के के बाद साकची गुरुद्वारा से शोभा यात्रा साकची गुरुद्वारा मैदान में बने पंडाल तक जायेगी। इसके बाद कीर्तन दरबार की शुरुआत होगी। कीर्तन दरबार के लिए साकची गुरुद्वारा के मैदान में पंडाल सज कर तैयार हो गया है। 29 से 31 दिसंबर को होने वाले तीन दिवसीय कीर्तन दरबार गुरुनानक सेवा दल द्वारा किया जा रहा है। गुरुनानक सेवा दल के अध्यक्ष हरविंदर सिंह मंटू ने बताया कि तीन दिवसीय कीर्तन दरबार में शिरकत करने के लिए कीर्तनी जत्थे शहर पहुंच चुके हैं और कीर्तन दरबार की तैयारी पूरी हो गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.