Chhath Puja 2020: सरयू ने जनता के सुख व समृद्धि के लिए भगवान भास्कर से मांगा आशीर्वाद
जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने शुक्रवार को अपने विधानसभा क्षेत्र के कई छठ घाटों का दौरा किया तो शनिवार की सुबह सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर गए। गोलमुरी के केबुल टाउन स्थित कई छठ घाटों का भ्रमण करने के बाद सरयू बागुनहातु स्थित डोंगा घाट...
जमशेदपुर (जासं) । जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने शुक्रवार को अपने विधानसभा क्षेत्र के कई छठ घाटों का दौरा किया, तो शनिवार की सुबह सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर गए। गोलमुरी के केबुल टाउन स्थित कई छठ घाटों का भ्रमण करने के बाद सरयू बागुनहातु स्थित डोंगा घाट, बिहारी घाट, मोहरदा स्थित टीचर्स कॉलोनी घाट, नूतनडीह घाट, मनीफिट रजक समाज घाट, जेम्को छठ घाट, मकदम छठ घाट, लक्ष्मी नगर, झगडू बगान छठ घाट आदि का दौरा कर छठी मईया से आशीर्वाद मांगा। इन सभी घाटों पर सरयू राय की पार्टी भारतीय जनता मोर्चा के कार्यकर्ता बैज लगाकर श्रद्धालुओं की सहायता में तत्पर रहे।
श्रद्धालुओं को किसी तरह की समस्या होने पर उसका निदान करने में अपना योगदान दे रहे थे। मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने घाट पर पहुंचे लोगों से कोविड-19 या कोरोना के गाइडलाइंस का पालन करने का आग्रह करते रहे। शनिवार की सुबह भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के बाद विधायक सरयू राय सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर छठ घाट गए। वहां क्षेत्र की जनता के सुख व समृद्धि के लिए भगवान भास्कर से आशीर्वाद मांगा। छठ घाट के भ्रमण में महानगर संयोजक रामनारायण शर्मा, विधानसभा संयोजक अजय सिन्हा, जनसुविधा प्रतिनिधि हरेराम सिंह, गोलमुरी मंडल प्रतिनिधि असीम पाठक, गौतम धर, शमशाद खान, राजेश झा, अशोक कुमार, काशीनाथ प्रधान, उदय मंडल आदि उपस्थित रहे।
रघुवर ने सूर्य मंदिर में दिया अर्घ्य : भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास शुक्रवार की शाम को सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर गए थे, जहां उन्होंने सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित करने के बाद श्रद्धालुओं से कुशलक्षेम भी पूछा। ज्ञात हो कि सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर में रघुवर दास प्रतिवर्ष भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम कराते थे, जिसमें देश के जाने-माने गायक कार्यकम देते थे। पहली बार कोरोना की वजह से इस आयोजन में ब्रेक लगा है।