Move to Jagran APP

झारखंड में क्यों नहीं मना वन महोत्सव, बड़ा सवाल: सरयू Jamshedpur News

जमशेदपुर पूर्वी के विधायक व झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री सरयू राय ने इस बार झारखंड में वन महोत्सव नहीं मनाए जाने पर सवाल उठाया है।

By Vikas SrivastavaEdited By: Published: Tue, 21 Jul 2020 10:22 PM (IST)Updated: Tue, 21 Jul 2020 10:22 PM (IST)
झारखंड में क्यों नहीं मना वन महोत्सव, बड़ा सवाल: सरयू Jamshedpur News
झारखंड में क्यों नहीं मना वन महोत्सव, बड़ा सवाल: सरयू Jamshedpur News

जमशेदपुर (जासं)। जमशेदपुर पूर्वी के विधायक व झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री सरयू राय ने इस बार झारखंड में वन महोत्सव नहीं मनाए जाने पर सवाल उठाया है। मुख्यमंत्री को किए ट्वीट में सरयू ने कहा है कि तत्कालीन खाद्य एवं कृषि मंत्री कन्हैयालाल माणिकलाल मुंशी ने 1950 में वन महोत्सव की शुरुआत की थी। तब से हर साल 1-7 जुलाई तक वन महोत्सव मनाया जाता है, जबकि पौधारोपण 31 जुलाई तक होता है।

loksabha election banner

इस बार ग्रो ट्री डॉट कॉम फरवरी से ही वन विभाग से पूर्वी सिंहभूम जिले के लुआबासा में एक लाख पौधे लगाने के लिए अनुमति मांग रहा है, जो अब तक नहीं मिली। आखिर क्यों। यदि वन महोत्सव मना होता तो प्रवासी मजदूरों को भी काम मिल जाता। सरयू ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि वन विभाग से इन सवालों के जवाब पूछे जाने चाहिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.