Move to Jagran APP

उपराष्‍ट्रपत‍ि वेंकैया नायडू ने सरयू राय से कहा, इसी तरह लगे रहो...

बागी बनकर मुख्‍यमंत्री रघुवर दास को हराने वाले जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय से वेंकैया नायडू ने कुछ बातें कीं और हौसला बढ़ाते हुए कहा- इसी तरह जनता की सेवा में लगे रहो।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Tue, 18 Feb 2020 11:05 AM (IST)Updated: Tue, 18 Feb 2020 12:31 PM (IST)
उपराष्‍ट्रपत‍ि वेंकैया नायडू ने सरयू राय से कहा, इसी तरह लगे रहो...
उपराष्‍ट्रपत‍ि वेंकैया नायडू ने सरयू राय से कहा, इसी तरह लगे रहो...

जमशेदपुर,जासं।  उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू से जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने एक्सएलआरआइ के सभागार में भेंट की। इसके बाद उपराष्ट्रपति ने उन्हें मिलने के लिए डायरेक्टर्स बंगलो में भी बुलाया।  सरयू राय डायरेक्टर्स बंगलो में पहुंचे तो देखते ही वेंकैया नायडू ने अपने पास बुलाया। कुछ बातें कीं और हौसला बढ़ाते हुए कहा- इसी तरह जनता की सेवा में लगे रहो। 

loksabha election banner

बाद में सरयू राय ने बताया कि उपराष्ट्रपति उनके पुराने मित्र हैं। दोनों ने लंबे समय तक साथ काम किया है। उन्हें सबकुछ पता है। बहुत दिनों बाद मिले, तो सुख-दुख की बातें हुईं। बंगलो में नायडू ने शहर के विशिष्ट लोगों के साथ दोपहर का भोजन किया। यहां टाटा समूह की कंपनियों के शीर्ष अधिकारियों के अलावा सिंहभूम चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष अशोक भालोटिया, पूर्व अध्यक्ष सुरेश सोंथालिया, महासचिव भरत वसानी, उपाध्यक्ष विजय आनंद मूनका, दिनेश चौधरी, मानव केडिया व नितेश धूत शामिल थे।

खुलकर हुईं बातें : सरयू राय

सरयू राय ने ट्वीट कर भी उपराष्‍ट्रपति से मुलाकात की जानकारी साझा की। लिखा क‍ि साकची/ कालीमाटी का नामकरण जमशेदपुर होने के 100 साल पूरा होने पर टाटा स्टील द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भारत के उप-राष्ट्रपति एवं पुराने मित्र श्री  एम वेंकैय्या नायडू से भेंट हुई। बाद में अलग से मिला। तब माननीया राज्यपाल श्रीमती द्रौपदी मुर्मू भी थीं। खुलकर बातें हुई। अच्छा लगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.