Saraikela, Jharkhand Weather Today News: सरायकेला में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहावना, गर्मी से मिली राहत
Saraikela Jharkhand Weather Today News मौसम विभाग द्वारा अगले 15 मई तक मौसम इसी तरह का बने रहने की संभावना जताई है। आसमान में बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं हल्के दर्जे की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।
सरायकेला, जासं। झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में कई जगह बारिश हुई तथा उमस भरी गर्मी से लोगों को निजात मिली। कई दिनों से उमस भरी गर्मी से लोग खासे परेशान हो रहे थे। दिन के साथ रात के तापमान में लगातार बढ़ोतरी होने से लोग गर्मी से परेशान थे। रात को घरों में उमस ज्यादा रहने से भी लोग बैचन थे।
सरायकेला, खरसावां व राजनगर में गुरुवार को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया और देखते ही देखते सुबह 8 बजे से झमाझम बारिश होने लगी। जिससे मौसम सुहावना हो गया। हवा की गति कम है और आसमान में काले बादल छाए हुए हैं। गरज और चमक के साथ झमाझम बारिश होने लगी। हालांकि इस बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। आंधी के साथ हुई बारिश ने किसानों की सब्जी और आम की फसलों को नुकसान पहुंचाया। बारिश से किसान खुश नजर आ रहे हैं कि अब खेतों में खेती कार्य शुरू हो पाएगा। मौसम विभाग द्वारा अगले 15 मई तक मौसम इसी तरह का बने रहने की संभावना जताई है। आसमान में बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं हल्के दर्जे की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग द्वारा चेतावनी जारी करते हुए यह निर्देश दिया है कि बारिश के समय सुरक्षित स्थान पर रहें। पेड़ के नीचे न रहे। साथ ही किसानों से आग्रह किया है कि किसान अपने खेतों में न जाए। मौसम सामान्य होने के बाद अपने खेतों में जाएं।