Move to Jagran APP

केंद्र सरकार की नीतियों का संयुक्त मोर्चा करेगा विरोध Jamshedpur News

केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों का विरोध जारी है। इसी क्रम में केंद्रीय ट्रेड यूनियन एवं स्वतंत्र फेडरेशन के संयुक्त मोर्चा ने गुरुवार 26 नवंबर को देशव्यापी आंदोलन का आह्वान किया है। इस क्रम में गुरुवार को शहर में भी जगह-जगह केंद्र सरकार...

By Vikram GiriEdited By: Published: Tue, 24 Nov 2020 03:52 PM (IST)Updated: Tue, 24 Nov 2020 03:52 PM (IST)
केंद्र सरकार की नीतियों का संयुक्त मोर्चा करेगा विरोध Jamshedpur News
केंद्र सरकार की नीतियों का संयुक्त मोर्चा करेगा विरोध। जागऱण

जमशेदपुर (जागरण संवाददाता) । केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों का विरोध जारी है। इसी क्रम में केंद्रीय ट्रेड यूनियन एवं स्वतंत्र फेडरेशन के संयुक्त मोर्चा ने गुरुवार 26 नवंबर को देशव्यापी आंदोलन का आह्वान किया है। इस क्रम में गुरुवार को शहर में भी जगह-जगह केंद्र सरकार का विरोध करने का निर्णय लिया गया है। इधर शहर में हड़ताल को सफल बनाने के लिए मंगलवार को टिनप्लेट यूनियन कार्यालय में संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष राकेश पांडेय की अध्यक्षता में एक बैठक आहूत की गई है। उससे पूर्व यूनियन कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन का आयोजन होना है। बैठक में हड़ताल को सफल बनाने के लिए कई रणनीतियां बनाई जाएंगी जिसमें मोर्चा द्वारा मशाल जुलूस, पर्चा बांटने, स्थानीय स्तर पर सभा करवाने के साथ-साथ व्यक्तिगत संपर्क के कार्य पर भी चर्चा होगी।

loksabha election banner

आम हड़ताल को सफल बनाने के लिए राकेश्वर पांडेय के साथ केके त्रिपाठी, विजय लालकांत दास ,अंबुज कुमार ठाकुर ,विष्णु देव गिरी , एस नंदा पानी, विश्वजीत दे, विनोद कुमार राय, संजीव श्रीवास्तव , मनोज कुमार सिंह, परविंदर सिंह सोहल, पंकज कुमार सिंह, श्रीकांत सिंह अमित सरकार, शैलेश पांडेय , संजय कुमार सिंह सुदामा तिवारी, सतनाम सिंह, एन के ओझा, अमन सिंह ,सच्चिदानंद सिंह संजय कुमार झा, पीके सिंह ,एम कुमार, अंजनी कुमार, डी शंकर तिवारी आदि को जिम्मेदारी दी जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.