Move to Jagran APP

Jharkhand Entertainment : सइयां सूत जनी खरिहनिया में... जमशेदपुर के तोमर का आया नया भोजपुरी अलबम

Jharkhand Entertainment. भोजपुरी गीतकार तोमर सत्येंद्र सिंह का नया भोजपुरी अलबम आया है जिसका नाम है ‘सइयां सूत जनी खरिहनिया में’। नीलम डिजिटल से रिलीज हुआ यह पारिवारिक अलबम भोजपुरी गीत-संगीत के प्रेमियों में खासा लोकप्रिय हो रहा है।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Fri, 19 Feb 2021 12:16 PM (IST)Updated: Fri, 19 Feb 2021 09:34 PM (IST)
Jharkhand Entertainment : सइयां सूत जनी खरिहनिया में...  जमशेदपुर के तोमर का आया नया भोजपुरी अलबम
इस गीत में भोजपुरी मिट्टी की खुशबू भी है और रंगीनियत भी।

जमशेदपुर, जासं। Bhojpuri  जमशेदपुर शहर के प्रसिद्ध भोजपुरी गीतकार तोमर सत्येंद्र सिंह का नया भोजपुरी अलबम आया है, जिसका नाम है ‘सइयां सूत जनी खरिहनिया में’। नीलम डिजिटल से रिलीज हुआ यह पारिवारिक अलबम भोजपुरी गीत-संगीत के प्रेमियों में खासा लोकप्रिय हो रहा है।

loksabha election banner

40 वर्षों से श्रेष्ठ संगीत को जन-जन तक पहुंचाने वाले नीलम डिजिटल के इस अलबम में मधुर गीतों को गाया है लोकप्रिय गायक ‘प्रेम सागर’ ने और इसे रसभरे शब्दों में बांधा है शहर के सुविख्यात गीतकार ‘तोमर सत्येन्द्र सिंह’ ने। इस अलबम के निर्माता हैं ‘कृष्ण कुमार चौधरी’। इस गीत में भोजपुरी मिट्टी की खुशबू भी है और रंगीनियत भी। आज के दौर में इस प्रकार के मीठे गीत को रिलीज करके नीलम डिजिटल ने एक अनूठा काम किया है, जो भोजपुरी भाषा के प्रेमीजनों को संगीतरस मे सराबोर कर देगा।

इसका पहला गाना सईयां सूत मती जा के खरिहनिया में... है, जो कर्णप्रिय बन पड़ा है।

‘आइल पियाजी के पतिया’ की तैयारी

तोमर के संयोजन में एक और भोजपुरी अलबम ‘आइल पियाजी के पतिया’ आने वाला है, जिसके गीतों को स्वर दिया है प्रदीप मिश्र उर्मिल ने। इसमें संगीत उमेश छैला, जबकि गीत उर्मिल और संयोजन ताेमर सत्येंद्र सिंह का है। निर्गुण गायकी के माहिर काेलकाता निवासी प्रदीप मिश्र उर्मिल का इससे पहले निर्गुण में ही अंखिया तू खोला हो आ चुका है। ज्ञात हो कि तोमर सत्येंद्र शहर के ऐसे भोजपुरी गीतकार हैं, जिनके गाने कई जाने-माने गायकों ने गाए हैं। वर्षों से भोजपुरी गीत लिख रहे तोमर के अब तक सैकड़ों आडियो-वीडियो अलबम रिलीज हो चुके हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.