सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सहिया का प्रशिक्षण शुरू
मुसाबनी : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन झारखंड के तत्वावधान में जिला के सहियाओं का पांच दिवसीय आव
By JagranEdited By: Published: Thu, 30 Mar 2017 02:47 AM (IST)Updated: Thu, 30 Mar 2017 02:47 AM (IST)
मुसाबनी : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन झारखंड के तत्वावधान में जिला के सहियाओं का पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुरू हुआ।
सहिया को बैठक के माध्यम से माता एवं नवजात शिशु मृत्यु को रोकने के लिए जानकारी दी जा रही है। प्रशिक्षण में एकजुट संस्था के सदस्य तकनीकी सहयोग प्रदान कर रहे हैं। सहिया को माता एवं नवजात शिशु से संबंधित समस्याओं की पहचान और समाधान की जानकारी दी गई। इसमें पर्यवेक्षक के रूप में पंकज मैती, किशोरी मार्डी, विकास, अनुष्का, बिपिन ¨सह, हिमांशु शेखर गिरि, जितेंद्र ¨सह देव, जिला को-ऑर्डिनेटर अर्चना तिग्गा द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें