Move to Jagran APP

बादलों की लुकाछिपी जारी, हो सकती है झमाझम बारिश Jamshedpur News

शुक्रवार और शनिवार को भी शहर और आसपास के क्षेत्र में झमाझम बारिश की संभावना है। इसके साथ ही इस माह के अंतिम दिन भी हल्की बारिश हो सकती है।

By Edited By: Published: Fri, 29 May 2020 04:15 AM (IST)Updated: Fri, 29 May 2020 02:15 PM (IST)
बादलों की लुकाछिपी जारी,  हो सकती है झमाझम बारिश Jamshedpur News
बादलों की लुकाछिपी जारी, हो सकती है झमाझम बारिश Jamshedpur News

जमशेदपुर (जागरण संवाददाता)। शहर और आसपास के क्षेत्र में शुक्रवार को बादलों की लुकाछिपी शुरू हो गई है। गुरुवार को लगातार दूसरे दिन पड़ी बौछारों के बाद शुक्रवार को भी बारिश की संभावना है। गुरुवार को हुई बारिश के बाद जहां मौसम सुहाना हो गया वहीं मौसम के करवट लेते ही शहर और आसपास के तापमान धड़ाम से गिर गया। आसमान में बादल छाने लगे हैं। कभी धूप खिल रही है तो कभी बादलों की छांव हो रही है। गुरुवार की शाम से गरज के साथ बिजली चमक रही थी।

loksabha election banner

मौसम विभाग का अनुमान, आज व कल होगी बारिश 

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार दो जून तक शहर और आसपास के क्षेत्र में मौसम का मिजाज इसी तरह का बना रहेगा। शुक्रवार और शनिवार को भी शहर और आसपास के क्षेत्र में झमाझम बारिश की संभावना है। इसके साथ ही इस माह के अंतिम दिन भी हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जाएगी। प्री-मानसून के प्रभावी होने के कारण मौसम में बदलाव हो रहा है। जून माह के पहले सप्ताह में भी आसमान पूरी तरह से साफ नहीं रहेगा और बारिश की संभावना बनी रहेगी।

अभी जारी रहेगा तापमान में गिरावट का सिलसिला

मौसम विभाग ने पिछले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में 14.2 और न्यूनतम तापमान में 5.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की है। तापमान में गिरावट का सिलसिला आने वाले दो दिनों तक जारी रहेगा। शहर का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इसके बाद फिर से तापमान बढ़ेगा। मौसम विभाग ने गुरुवार को शहर का अधिकतम तापमान 27.8 और न्यूनतम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है। बुधवार को मई माह का अधिकतम तापमान सर्वाधिक अंक 42.0 डिग्री पर दर्ज किया गया था। 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान का सर्वाधिक अंक 42.0 गिरकर 27.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.