Move to Jagran APP

महफूज रहना है तो यातायात के नियमों का करें पालन

अगर आप सुरक्षित रहना चाहते हैं तो सड़क पर वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन जरूर करें।

By Edited By: Published: Sun, 18 Nov 2018 02:09 AM (IST)Updated: Sun, 18 Nov 2018 03:00 AM (IST)
महफूज रहना है तो यातायात के नियमों का करें पालन
महफूज रहना है तो यातायात के नियमों का करें पालन

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : अगर आप सुरक्षित रहना चाहते हैं तो सड़क पर वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन जरूर करें। नियमों का पालन करने से सड़क दुर्घटना की संभावना भी कम होगी और सही-सलामत रहेंगे। मोटरसाइकिल चलाते वक्त हेलमेट जरूर पहनें।

loksabha election banner

सुरक्षित यात्रा के लिए पुलिस प्रशासन ने शहर के प्रमुख सड़कों पर विशेष वाहन चेकिंग अभियान चला रखा है। वाहन चेकिंग का मुख्य उद्देश्य है कि दोपहिया वाहन चालक हेलमेट पहनें। मागरें पर वाहनों की गति को नियंत्रण में रखें। कभी ओवरटेक न करें। आकड़े बताते हैं कि ज्यादातर दुर्घटनाएं तेज और अनियंत्रित रफ्तार के कारण ही होती हैं। यातायात नियमों का उल्लंघन भी एक बड़ा कारण है। यातायात के निर्देशों का पालन करने से खुद भी सुरक्षित रहेंगे और दूसरे भी। वाहनों का परिचालन कतार में ही करें।

यहा की कई सड़कों पर सिग्नल की व्यवस्था नहीं है। इस कारण से प्रमुख चौक-चौराहों पर यातायात पुलिस व होमगार्ड के जवानों को लगाया गया है, ताकि यातायात नियमों का पालन कराया जा सके। जो नियमों का पालन नहीं करते हैं, ऐसे लोगों पर कानूनी शिकंजा नहीं कसा जाता है। यही यहा की ट्रैफिक व्यवस्था की दिक्कत है। जो लोग यातायात नियमों को तोड़ते हैं उन पर कार्रवाई नहीं होती। यह अक्सर देखा जाता है कि कुछ लोग मोटरसाइकिल पर पूरे परिवार को ही बिठा लेते हैं। चार-चार बच्चों को एक साथ बिठा लेते हैं। यह उनकी सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है। खुद की परिवार की सुरक्षा के साथ औरों की सुरक्षा का भी ख्याल रखना जरूरी है। किसी भी दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत भर नहीं होती, पूरा परिवार उजड़ जाता है।

इन नियमों का करें पालन

-वाहन चलाते वक्त हेलमेट का करें उपयोग

- शराब पीकर कभी भी वाहन नहीं चलाएं। बिहार में शराब पर वैसे भी प्रतिबंधित है।

- वाहन नियंत्रित स्पीड में चलाएं।

-निर्धारित साइड में ही वाहन चलाएं।

- कभी भी वाहन को ओवरटेक न करें।

- यातायात नियमों का पालन करें।

- जेब्रा क्रासिंग का पालन करें।

- चौराहे और दोमुहान पर स्पीड कम रखें।

-वाहन चलाते वक्त मोबाइल का प्रयोग नहीं करें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.