बागजाता यूरेनियम माइंस विस्थापित समिति पुनर्गठित
संवाद सूत्र, मुसाबनी : रविवार को बागजाता यूरेनियम माइंस विस्थापित कमेटी की बैठक बागजाता में आयोजि
संवाद सूत्र, मुसाबनी : रविवार को बागजाता यूरेनियम माइंस विस्थापित कमेटी की बैठक बागजाता में आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता ग्राम प्रधान सुनाराम सोरेन ने किया। सर्व सम्मति से बैठक में निर्णय लिया गया कि कमेटी को संगठित एवं सुचारू ढंग से चलाने के लिए इसका पुनर्गठन किया जाए। बैठक में बागजाता यूरेनियम माइंस विस्थापित समिति का पुनर्गठन किया गया जिनमें अध्यक्ष भोगला मार्डी, उपाध्यक्ष लखाई हांसदा, महासचिव मंगल हांसदा, सचिव टीकाराम हांसदा, संयुक्त सचिव चंपाई सोरेन, कार्यालय सचिव सरकार सोरेन, कोषाध्यक्ष गोंईदी मार्डी, सह कोषाध्यक्ष सालखान हांसदा, सलाहकार हरिपद सोरेन, संयुक्त सलाहकार छोट राय सोरेन को चुना गया। कमेटी में कार्यकारिणी सदस्य के रूप में रामदास हांसदा, पीरु राम हेम्ब्रम, कंदरा बास्के, उदय मार्डी, गुडा सोरेन, अनंत हेम्ब्रम, माधा मुर्मू, शंखो सोरेन, चरण मुर्मू, सुंदर मुर्मू, हुदु हांसदा, वासुदेव हांसदा, देबू हेम्ब्रम, कालिदास हांसदा,जय¨सह हेम्ब्रम को रखा गया है।