रतन टाटा व उनकी बहनों से मिले टीडब्ल्यूयू पदाधिकारी
जमशेदपुर : जुबिली पार्क में विद्युत सज्जा के उद्घाटन समारोह के दौरान टाटा वर्कर्स यूनियन के
By JagranEdited By: Published: Fri, 03 Mar 2017 02:47 AM (IST)Updated: Fri, 03 Mar 2017 02:47 AM (IST)
जमशेदपुर : जुबिली पार्क में विद्युत सज्जा के उद्घाटन समारोह के दौरान टाटा वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारियों ने टाटा समूह के मुखिया रतन टाटा और उनकी दोनों बहनों दीना और शिरीन के साथ मुलाकात की। टाटा परिवार से प्रबंधन ने यूनियन अध्यक्ष आर रवि प्रसाद, डिप्टी प्रेसिडेंट संजीव कुमार चौधरी और महासचिव बीके डिंडा का परिचय कराया। रतन टाटा ने यूनियन नेतृत्व के प्रति अपना आभार प्रकट किया। भेंटवार्ता के क्रम में ही रूचि नरेंद्रन ने रतन टाटा की दोनों बहनों को यूनियन नेतृत्व से मिलवाया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें