RANJI TROPHY : रेड्डी के शतक से आंध्र का झारखंड को करारा जवाब, साहिल के अर्धशतक के बाद 328 पर सिमटा
जमशेदपुर में खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी मैच में आंध्र प्रदेश ने शानदार वापसी की है। अभिषेक रेड्डी के नाबाद शतक की मदद से आंध्र ने झारखंड के 328 रनों के ज ...और पढ़ें

सोमवार को कीनन स्टेडियम में बल्लेबाजी करता खिलाड़ी। ● जागरण
आंध्र अब सिर्फ 104 रन पीछे है और उसके आठ विकेट शेष हैं, जिससे टीम तीसरे दिन बढ़त के साथ मैदान पर उतरने की स्थिति में है। दूसरे दिन झारखंड ने अपनी पहली पारी 259/6से आगे बढ़ाई।
दूसरे छोर से सहयोग न मिलने के कारण झारखंड की पारी ज्यादा आगे नहीं बढ़ सकी। अनकुल रॉय (13) जल्दी आउट हुए, निचले क्रम के अन्य बल्लेबाज भी बड़ी साझेदारी नहीं कर पाए।
अंततः पूरी टीम 112.3 ओवर में 328 रन पर सिमट गई। आंध्र की ओर से गेंदबाजी में KV शशिकांत (4 विकेट), सौरभ कुमार (4 विकेट)ने शानदार प्रदर्शन किया।
जवाब में उतरी आंध्र की टीम ने झारखंड के गेंदबाज़ों को कोई मौका नहीं दिया। सलामी जोड़ी अभिषेक रेड्डी और श्रीकर भरत ने बल्लेबाजी करते हुए 94 रन की साझेदारी कर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई।
श्रीकर भरत ने 67 गेंदों में 8 चौकों के साथ 51 रन बनाए। उन्हें अनकुल रॉय ने LBW कर झारखंड को पहली सफलता दिलाई। पहला विकेट गिरने के बाद भी आंध्र की गति रुकी नहीं।
इस दौरान रेड्डी ने बल्लेबाजी करते हुए अपना शतक पूरा किया। दूसरी ओर रशीद को मनीषी ने बोल्ड कर दूसरी सफलता दिलाई, लेकिन तब तक आंध्र मजबूत स्थिति में पहुंच चुका था।
अब तीसरे दिन झारखंड के सामने आंध्र को जल्द समेटने की कठिन चुनौती होगी। अगर गेंदबाज शुरुआत में विकेट नहीं निकाल पाए, तो आंध्र बड़ी बढ़त लेकर मैच पर पूरी तरह कब्जा जमा सकता है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।