Move to Jagran APP

इस साल 15 घंटे का होगा सबसे लंबा रोजा, 16 जून को होगी ईद

इस बार सबसे लंबा रोजा 14 जून को 15 घंटे छह मिनट का होगा। रोजा गर्मी में पड़ने की वजह से इस बार रोजेदारों को सूरज की तपिश झेलनी होगी।

By Edited By: Published: Sun, 06 May 2018 08:34 PM (IST)Updated: Mon, 07 May 2018 12:19 PM (IST)
इस साल 15 घंटे का होगा सबसे लंबा रोजा, 16 जून को होगी ईद
इस साल 15 घंटे का होगा सबसे लंबा रोजा, 16 जून को होगी ईद

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। बरकत और रहमत का महीना रमजान 17 मई से शुरू हो रहा है। इसकी तैयारी शुरू हो गई है। रमजान में सहरी और अफ्तार के टाइम टेबल छप कर आ चुके हैं। इस बार सबसे लंबा रोजा 14 जून को 15 घंटे छह मिनट का होगा। रोजा गर्मी में पड़ने की वजह से इस बार रोजेदारों को सूरज की तपिश झेलनी होगी।

loksabha election banner

मदरसा फैजुल उलूम में सहरी और अफ्तार का टाइम टेबल जारी कर दिया है। इसके मुताबिक, 17 मई से शुरू हुआ रमजान 30 रोजे पूरे करने के बाद 15 जून को खत्म होगा। 16 जून को ईद होगी। चांद के एतबार से ये तारीख एक दिन घट या बढ़ सकती है। मदरसे की मक्का मस्जिद को साफ-सुथरा किया जा रहा है। इसके अलावा, शहर की मस्जिदों में रंगरोगन का कार्य तेजी से चल रहा है।

रमजान में पड़ेंगे पांच जुमे

मदरसा फैजुल उलूम की मक्का मस्जिद के पेश इमाम मौलाना मंजर मोहसिन हुसैनी ने बताया कि रमजान के महीने में पांच जुमा पड़ रहे हैं। पहला जुमा 18 मई को, दूसरा जुमा 25 मई को, तीसरा जुमा एक जून को, चौथा जुमा आठ जून को और पांचवां जुमा 15 जून को पड़ेगा। आखिरी जुमा अलविदा जुमा होगा।

11 जून को होगी शब-ए-कद्र

11 जून को शब-ए-कद्र मनाई जाएगी। इस दिन 27 रमजान की शब होगी। मौलाना मंजर मोहसिन बताते हैं कि शब-ए-कद्र में कुरआन करीम नाजिल हुआ था। इस शब को रात भर इबादत की जाएगी।

रमजान का टाइम टेबल तारीख, सहरी, अफ्तार (मदरसा फैजुल उलूम द्वारा जारी)

एक रमजान- 3.36, 6.23

दो रमजान - 3.36, 6.23

तीन रमाजन - 3.35, 6.24

चार रमजान - 3.35, 6.24

पांच रमजान- 3.34, 6.25

छह रमजान - 3.34, 6.25

सात रमजान - 3.33, 6.26

आठ रमजान- 3.33, 6.26

नौ रमजान - 3.32, 6.27

10 रमजान - 3.32, 6.27

11 रमजान - 3.31, 6.28

12 रमजान- 3.31, 6.28

13 रमजान - 3.30, 6.29

14 रमजान- 3.30, 6.29

15 रमजान - 3.30, 6.30

16 रमजान - 3.30, 6.30

17 रमजान - 3.30, 6.30

18 रमजान - 3.29, 6.31

19 रमजान - 3.29, 6.31

20 रमजान - 3.29, 6.32

21 रमजान - 3.29, 6.32

22 रमजान - 3.28, 6.33

23 रमजान - 3.28, 6.33

24 रमजान - 3.28, 6.33

25 रमजान - 3.28, 6.33

26 रमजान - 3.28, 6.34

27 रमजान - 3.28, 6.34

29 रमजान - 3.28, 6.35

30 रमजान- 3.28, 6.35

-------------------- 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.