Move to Jagran APP

Ram Jethmalani Passes Away: झारखंड के नेताओं ने भी जाहिर किया दुख, जानें किसने क्या कहा

देश के नामी अधिवक्ता के निधन पर झारखंड में भी शोक की लहर है। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा मंत्री सरयू राय और कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने शोक जताया है।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Sun, 08 Sep 2019 02:53 PM (IST)Updated: Sun, 08 Sep 2019 04:37 PM (IST)
Ram Jethmalani Passes Away: झारखंड के नेताओं ने भी जाहिर किया दुख, जानें किसने क्या कहा
Ram Jethmalani Passes Away: झारखंड के नेताओं ने भी जाहिर किया दुख, जानें किसने क्या कहा

जमशेदपुर, जेएनएन। देश के वरिष्ठ व नामी अधिवक्ता राम जेठमलानी का झारखंड के जमशेदपुर शहर से गहरा लगाव था। जेठमलानी यहां दो-तीन बार आए थे। उन्होंने शहर के मानवाधिकार कार्यकर्ता जवाहरलाल शर्मा का केस मुफ्त में लड़ा था। यही वजह है कि उनके निधन की खबर से यहां शोक की लहर दौड़ पड़ी। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, झारखंड सरकार में मंत्री सरयू राय और कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्‍यक्ष डॉक्‍टर अजय कुमार ने निधन पर दुख जताते हुए कहा कि देश ने महान कानूनविद खो दिया है।

loksabha election banner

आदिवासी मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि वरिष्ठ अधिवक्ता राम जेठमलानी जी के निधन से देश ने एक महान कानूनविद खो दिया। उनसे मेरी कई बार मुलाकात है। वो अदालत और संसद दोनों ही स्थानों पर निडर होकर अपनी बात रखते थे। उन्हें मेरी श्रद्धांजलि।ॐ शांति।

सरयू राय ने ये कहा

झारखंड के खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय ने कहा कि उच्त कोटि के मेधावी वकील, स्वाभिमानी राजनीतिज्ञ, धीरज व्यक्तित्व, हम सभी के प्रिय राम जेठमलानी नहीं रहे। उनकी आत्मा को ईश्वर चिर शांति प्रदान करें। इनके निधन से विधि एवं न्याय के एक यशस्वी युग का अंत हो गया।

डॉक्टर अजय ने ये कहा

जमशेदपुर के पूर्व सांसद और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष डॉ अजय कुमार ने कहा कि यह सुनकर दुख हुआ कि प्रतिष्ठित वकील और पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री श्री रामजठमलानी का निधन हो गया। इससे उन्हें आघात लगा है। उनकी आत्मा को शांति मिले। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.