Move to Jagran APP

Independence Day 2020: गरीब की आंखों में मिलते राम, ईंट-गारे में नहीं : बन्ना गुप्‍ता Jamshedpur News

Independence Day 2020. मंत्री बन्‍ना गुप्‍ता ने कहा कि राम राज्‍य के हितैषी हम भी हैं लेकिन यह समझना होगा कि राम ईंट-गारे में नहीं मिलते। राम तो गरीब की आंखों में मिलते हैं।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Sun, 16 Aug 2020 12:53 PM (IST)Updated: Sun, 16 Aug 2020 12:53 PM (IST)
Independence Day 2020:  गरीब की आंखों में मिलते राम, ईंट-गारे में नहीं : बन्ना गुप्‍ता  Jamshedpur News
Independence Day 2020: गरीब की आंखों में मिलते राम, ईंट-गारे में नहीं : बन्ना गुप्‍ता Jamshedpur News

जमशेदपुर , जासं। Independence Day 2020 जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में आयोजित जिलास्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में राज्य के स्वास्थ्य व आपदा प्रबंधन विभाग के मंत्री बन्ना गुप्ता ने राष्ट्रध्वज फहराया। तिरंगे को सलामी देने और परेड का निरीक्षण करने के बाद गुप्ता ने ओजस्वी भाषण दिया। उन्होंने कहा रामराज्य के हितैषी हम भी हैं, लेकिन यह समझना होगा कि राम ईंट-गारे में नहीं मिलते। राम तो गरीब की आंखों में मिलते हैं। 

loksabha election banner

 उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा था कि हम वह दिन देखना चाहते हैं, जब बिना चप्पल वाला हवाई जहाज पर बैठे। प्रधानमंत्री की कथनी को झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने साकार कर दिखाया। उन्होंने सैकड़ों गरीब मजदूरों को लॉकडाउन में हवाई जहाज से लाया। मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की है कि जिस झारखंडी भाई को रोजगार नहीं मिलेगा, उसे हम पेंशन देंगे। स्वतंत्रता दिवस समारोह में कई चिकित्सकों, पुलिसकर्मियों व निकाय के अधिकारियों- कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त सूरज कुमार व वरीय पुलिस अधीक्षक एम तमिल वाणन समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

फेसबुक लाइव पर भी देखा गया कार्यक्रम

 जिला स्तरीय समारोह जिले में फेसबुक लाइव पर भी देखा गया। कोरोना को देखते हुए जिला प्रशासन ने चुनिंदा लोगों को आमंत्रित किया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.