Move to Jagran APP

CAA और NRC के विरोध में चक्रधरपुर में रैली, EX CM मधु कोड़ा भी हुए शामिल Jamshedpur News

Rally in Chakradharpur to protest CAA and NRC. CAA और NRC के विरोध में चक्रधरपुर में रैली निकली। इसमें पूर्व मुख्‍यमंत्री मधु कोड़ा और झामुमो विधायक भी शामिल हुए।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Fri, 03 Jan 2020 03:55 PM (IST)Updated: Sat, 04 Jan 2020 09:34 AM (IST)
CAA और NRC के विरोध में चक्रधरपुर में रैली, EX CM मधु कोड़ा भी हुए शामिल Jamshedpur News
CAA और NRC के विरोध में चक्रधरपुर में रैली, EX CM मधु कोड़ा भी हुए शामिल Jamshedpur News

जमशेदपुर/ चक्रधरपुर, जेएनएनRally in Chakradharpur to protest CAA and NRC नागरिकता संशोधन कानून (CAA)और नेशनल रजिस्‍टर ऑफ सिटीजन बिल (NRC)के समर्थन और  खिलाफ में सभा और प्रदर्शन का दौर जारी है। अबतक इसका केंद्र कोल्‍हान का पूर्वी सिंहभूम था। लेकिन अब इसका दायरा बढ़ गया है। शुक्रवार को  पश्चिमी सिंहभूम के चक्रधरपुर में विरोध में रैली निकली और आवाज बुलंद हुई। इसमें पूर्व मुख्‍यमंत्री मधु कोड़ा और झामुमो विधायक सुखराम उरांव के अलावा नगर पिषदअध्‍यक्ष केडी साह शामिल थे। 

loksabha election banner

जब तक कानून वापस नहीं होगा संघर्ष जारी रहेगा: कोड़ा

पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने नागरिकता संशोधन कानून का काला कानून की संज्ञा दी। उन्होंने सभा में कहा जब तक यह कानून वापस नहीं होता संघर्ष जारी रहेगा। कहा कि इस कानून को लेकर अगर भाजपा की केंद्र सरकार जोर जबर्दस्ती थोपने की कोशिश करेगी तो झारखंड की तरह पूरे देश से इसका सफाया करेंगे। मधु कोड़ा ने कहा देश की आजादी में सभी लोगों का योगदान है ऐसे में यह कानून एक समुदाय विशेष को टारगेट कर लाना निंदनीय है। विधायक सुखराम उरांव ने कहा किसी भी कीमत पर इस कानून को लागू नहीं होने देंगे। कहा कि अमन चैन से देश में रहने का सभी को अधिकार है। देश को ऐसे कानून की जरूरत नहीं जो लोगों को आपस में बांटे। सुखराम उरांव ने कहा इस कानून के खिलाफ जो भी कुर्बानी देना पड़ेगा देंगे। नगर परिषद अध्यक्ष केडी साह ने कहा ये देश सभी का है। कांग्रेस पार्टी इस कानून के खिलाफ लड़ रही है।

हो चुका डीसी आफ‍िस पर प्रदर्शन

इससे पूर्व पिछले शनिवार को पूर्वी सिंहभूम के जिला मुख्‍यालय जमशेदपुर में डीसी ऑफ‍िस के समक्ष ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्‍टूडेंट आर्गेनाइजेशन (एआइडीएसओ) ने प्रदर्शन क‍िया था। प्रदर्शन के पूर्व साकची स्थित आमबगान में प्रदर्शनकारी जमा हुए थे और रैली की शक्‍ल में डीसी ऑफ‍िस पहुंचे। थे।  यहां अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद करने के बाद डीसी ऑफ‍िस में ज्ञापन सौंपा था । संगठन का मानना है कि नया कानून संविधान की मूल भावना के खिलाफ है और इसे लाने के पीछे सरकार की मंशा सही नहीं है। सरकार देश को बांटने की साजिश कर रही है। 

जमशेदपुर में हो चुकी हैं दो बड़ी सभाएं

 शुक्रवार को चक्रधरपुर की रैली में शामिल लोग।

पूर्वी सिंहभूम के जमशेदपुर के मानगो स्थित गांधी मैदान में पिछले गुरुवार और शुक्रवार को अलग-अलग संगठनों के बैनर तले विरोध में सभाा हो चुकी है। गुरुवार को  आल इंडिया माइनारिटी सोशल वेलफेयर फ्रंट की सभा को बिहार के पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्‍पू यादव ने भी संबोधित किया था। सभा में संगठन के अध्यक्ष बाबर खान और पेश इमाम मौलाना सैयद मोहम्मद हसन मौजूद थे। शुक्रवार को गांधी मैदान में संविधान बचाओ संघर्ष समिति की सभा हुई थी।  सभा को सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता अबूबकर ने संबोधित किया था और  आरोप लगाया था कि एनआरसी लागू करने के पीछे सरकार की मंशा वास्तविक मुद्दों से भटकाने की है। 

 शुक्रवार को चक्रधरपुर की रैली में शामिल लोग।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.