Move to Jagran APP

Rakshabandhan 2020: जंगल की रक्षा के लिए मनाया वन रक्षा बंधन, पेड़ो को रक्षा सूत्र बचाने का लिया संकल्प Jamshedpur News

क्षा बंधन के अवसर पर ग्राम वन प्रबंधन एवं संरक्षण समिति सिरका की महिलाओं ने वनरक्षा बंधन धूमधाम से मनाया।

By Vikas SrivastavaEdited By: Published: Mon, 03 Aug 2020 07:09 PM (IST)Updated: Mon, 03 Aug 2020 07:09 PM (IST)
Rakshabandhan 2020: जंगल की रक्षा के लिए मनाया वन रक्षा बंधन, पेड़ो को रक्षा सूत्र बचाने का लिया संकल्प  Jamshedpur News
Rakshabandhan 2020: जंगल की रक्षा के लिए मनाया वन रक्षा बंधन, पेड़ो को रक्षा सूत्र बचाने का लिया संकल्प Jamshedpur News

जमशेदपुर (जासं) । रक्षा बंधन का पर्व एक ओर जहां भाई-बहन का प्यार का प्रतीक माना गया है। वहीं दूसरी ओर आदिवासी समाज की महिलाओं ने रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर वन रक्षा बंधन त्यौहार धूमधाम से मनाया। रक्षा बंधन के अवसर पर ग्राम वन प्रबंधन एवं संरक्षण समिति सिरका की महिलाओं ने वनरक्षा बंधन धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर समिति की अध्यक्ष संगीता मुर्मू, मुखीया मिनोती टुडू के साथ दर्जनों महिलाओं ने जंगलों की रक्षा करने का सपथ लेते हुए रक्षा सूत्र बांधा।

loksabha election banner

संगीता मुर्मू ने बताया कि वह जंगल व पेड़ की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिए हैं। इसी तरह उनके समिति के सभी सदस्य एक ही पुकार पर जंगल की ओर कूच कर जाते हैं। उनका मानना है जंगल से ही हमारा जीवन चलता है, यही कारण ही जंगल से प्यार है। कार्यक्रम में समिति की अध्यक्ष संगीता मुर्मू, उपाध्यक्ष दुलाराम टुडू, कोषाध्यक्ष गणेश हांसदा, सह सचिव दुबाई हांसदा, दलदली पंचायत की मुखिया मिनोती टुूडू के अलावा जी हांसदा, वंदना मार्डी, सुलेखा मुर्मू, सोमवारी मार्डी, अंजली, बासो टुडू, फुलमनी हांसदा, सुकुरमुनी हेम्ब्रम के अलावा दर्जनों महिलाएं उपस्थित थीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.