Move to Jagran APP

जेम्को यूनियन में राकेश्वर छठी बार बने अध्यक्ष, अमित पांचवीं बार महामंत्री Jamshedpur News

राकेश्वर पांडेय को लगातार छठवीं बार जेम्‍को यूनियन का अध्यक्ष चुन लिया गया। इसके साथ ही अमित कुमार सरकार को पांचवीं बार महामंत्री चुना गया।

By Edited By: Published: Wed, 27 Nov 2019 07:00 AM (IST)Updated: Wed, 27 Nov 2019 12:47 PM (IST)
जेम्को यूनियन में राकेश्वर छठी बार बने अध्यक्ष, अमित पांचवीं बार महामंत्री Jamshedpur News
जेम्को यूनियन में राकेश्वर छठी बार बने अध्यक्ष, अमित पांचवीं बार महामंत्री Jamshedpur News

जमशेदपुर, जासं। जेम्को यूनियन के मंगलवार सुबह कंपनी परिसर में हुए चुनाव व मतगणना के बाद राकेश्वर पांडेय को लगातार छठवीं बार अध्यक्ष चुन लिया गया। इसके साथ ही अमित कुमार सरकार को पांचवीं बार महामंत्री चुना गया। यूनियन नेतृत्व ने सर्वसम्मति ने अगले तीन वर्षों के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

loksabha election banner

जेम्को कंपनी स्थित नॉलेज सेंटर में मंगलवार सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक मतदान हुआ। इसके बाद निर्वाचन पदाधिकारी सह टायो वर्कर्स यूनियन के पूर्व महासचिव विनोद राय, सहायक चुनाव पदाधिकारी नरेश चौधरी, चुनाव पर्यवेक्षक सह टिनप्लेट यूनियन के डिप्टी प्रेसिडेंट परविंदर सिंह सोहल व वायर प्रोडक्ट लेबर यूनियन महामंत्री पंकज सिंह की उपस्थिति में मतगणना हुई। इसके बाद निर्वाचन सभी 11 कमेटी मेंबरों ने कॉप्शन द्वारा पहले राकेश्वर पांडेय को यूनियन का सदस्य फिर अपना अध्यक्ष चुना। इसके बाद उन्हें ही नई कार्यकारिणी गठित करने की जिम्मेदारी दी गई। ऐसे में अध्यक्ष व महासचिव ने निवर्तमान कमेटी पर फिर से भरोसा जताते हुए सबको पुरानी जिम्मेदारी दी है। केवल निवर्तमान सहायक सचिव गुरुमुख सिंह, जो किन्हीं कारणों से शहर से बाहर चले गए हैं, उनके स्थान पर रवींद्र कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी दी गई है। चुनाव में कमेटी मेंबर के 11 पदों पर तीन पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो गए थे जबकि शेष आठ सीट के लिए 17 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा। चुनाव में 95 में से 91 सदस्यों ने मतदान किया।

जेम्को यूनियन की नई कार्यकारिणी

  • अध्यक्ष : राकेश्वर पाडेय
  • उपाध्यक्ष : मंजीत सिंह प लखन मुर्मू।
  • महामंत्री : अमित सरकार।
  • सहायक सचिव : अमित कुमार सिंह व रवींदर कुमार सिंह।
  • कोषाध्यक्ष : समीर कुमार महतो।
  • अध्यक्ष सलाहकार : मनोज कुमार व सतवंत सिंह।

किस सीट पर किस उम्मीदवार को कितना मिला वोट

1. जनरल एडमिनिस्ट्रेशन : (एक सीट) कुल वोटर 08 मिनती प्रभा पाडा : 04 (निर्वाचित) दिलीप सिंह : 03

2. फाउंड्री एंड मेल्टिंग (दो सीट) कुल वोटर 27 लखन मुर्मू : 13 (निर्वाचित) समीर कुमार महतो :17 (निर्वाचित) शैलेंदर त्रिपाठी : 11 मोहन सरदार : 11

3. मैकेनिकल मेंटनेंस (एक सीट) कुल वोटर 08 जी पॉल : 05 (निर्वाचित) रबि शकर सिंह 03

4. वाइंडिंग वायर : (चार सीट) कुल वोटर 52 अमित कुमार सिंह : 36 (निर्वाचित) मंजीत सिंह : 35 (निर्वाचित) सतवंत सिंह 32 (निर्वाचित) मनोज कुमार 26 (निर्वाचित) हंसराज :15 सुनील कुमार सिंह : 09 रामचंद्र महाली : 09 अनीता देवी : 06 प्रलय कुमार दास : 02

एक नजर में निर्विरोध निर्वाचित हुए कमेटी मेंबर

1. क्वालिटी एश्योरेंस : महामंत्री अमित कुमार सरकार

2. मशीन शॉप : रवींद्र सिंह

3. इलेक्ट्रिकल मेंटनेंस : रमेश कुमार


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.