JP Nadda : एक वर्ष का कार्यकाल पूरा करने पर जेपी नड्डा को राजेश शुक्ल ने दी बधाई, भेजा संदेश
JP Nadda. राजेश शुक्ल ने आशा व्यक्त की है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करिश्माई मार्गदर्शन और जेपी नड्डा के प्रेरक नेतृत्व में भाजपा आने वाले दिनों में गैरभाजपा शासित राज्यों में भी अपना परचम लहराएगी। नड्डा का कार्यकाल शानदार है।
जमशेदपुर, जासं। प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता और वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में एक वर्ष का शानदार और सफल कार्यकाल पूरा करने पर बधाई दी है।
जेपी नड्डा को भेजे बधाई संदेश में शुक्ल ने लिखा है कि पिछले एक वर्ष में राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में आपने पूरे देश के भाजपा कार्यकर्ताओं में एक नया उत्साह और नई उर्जा बढ़ाने का काम किया है। इस अवधि में संगठन का तेजी से विस्तार किया है। शुक्ल ने आशा व्यक्त की है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करिश्माई मार्गदर्शन और जेपी नड्डा के प्रेरक नेतृत्व में भाजपा आने वाले दिनों में गैरभाजपा शासित राज्यों में भी अपना परचम लहराएगी। शुक्ल ने कहा कि आज केंद्र सरकार की शानदार उपलब्धियों से पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ आम लोग भी गौरवान्वित हैं।
पार्टी को मजबूती से ले गए आगे
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायी नेतृत्व में पार्टी को मजबूती के साथ आगे ले जाने का काम नड्डा ने किया है। राजनीति के साथ प्रवाह में बहते जाना भाजपा का काम नहीं है, राजनीति की दिशा को बदलना, भारतीय जनता पार्टी का काम है, उसके कार्यकर्ता का काम है। जेपी नड्डा के सफल नेतृत्व में एक वर्ष में संगठन का काम करने वालों ने लक्ष्य निर्धारित कर कार्य किया है। आज हर कार्यकर्ता केंद्र की एनडीए सरकार और संगठन की गतिशीलता से ऊर्जावान है और अपने लक्ष्य व जनसेवा के महान दायित्व के साथ आगे बढ़ रहा है।