Move to Jagran APP

राजेंद्र सिंह के बेटे अनूप सिंह को कमिंस यूनियन का अध्यक्ष बनाने पर सहमति Jamshedpur News

Jamshedpur Union Politics. टाटा कमिंस कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष रहे राजेंद्र प्रसाद सिंह के निधन के बाद यह पद अब उनके पुत्र अनूप सिंह संभालेंगे।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Sun, 14 Jun 2020 09:37 AM (IST)Updated: Sun, 14 Jun 2020 09:37 AM (IST)
राजेंद्र सिंह के बेटे अनूप सिंह को कमिंस यूनियन का अध्यक्ष बनाने पर सहमति Jamshedpur News
राजेंद्र सिंह के बेटे अनूप सिंह को कमिंस यूनियन का अध्यक्ष बनाने पर सहमति Jamshedpur News

जमशेदपुर, जासं।  टाटा कमिंस कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष रहे राजेंद्र प्रसाद सिंह के निधन के बाद यह पद अब उनके पुत्र अनूप सिंह संभालेंगे। अनूप सिंह इंटक के राष्ट्रीय सचिव के साथ-साथ कोल-माइंस समेत कई संगठनों के नेता हैं।

loksabha election banner

शनिवार को टाटा कमिंस कर्मचारी यूनियन की कमेटी मीटिंग सोपेडेरा में हुई। इसमें राजेंद्र सिंह के स्थान पर उनके बेटे को अध्यक्ष बनाने पर सहमति बनी। वहीं 19 सदस्यों में से 10 बैठक में शामिल हुए। सबने अनूप सिंह के नाम पर सहमति जताई। वहीं मनोज सिंह व एहसान अहमद सिराजी बैठक में अनुपस्थित थे। उनलोगों ने भी अनूप सिंह के पक्ष में लिखित समर्थन देने को कहा। साथ ही आश्वासन दिया कि शेष सात सदस्यों को भी अनूप सिंह के पक्ष में लाकर उनसे हस्ताक्षर कराया जायेगा।

ये रहे मौजूद

यूनियन नेता रामाकांत करूआ की अध्यक्षता वाली बैठक में अरुण सिंह, प्रकाश महतो, आईमुर्ति राजू, हरेश सुनामी, सुधीर श्रीवास्तव, दीपेंदु चक्रवर्ती, श्री निवास, सुरेंद्र कुमार, अजीत सिंह, टीके महंती आदि मौजूद थे।

बिजय खां ने अनूप का किया समर्थन 

 इंटक के राष्ट्रीय संगठन सचिव सह जिला कांग्रेस अध्यक्ष बिजय खां ने अनूप सिंह को अध्यक्ष बनाने का समर्थन किया है। कमिंस यूनियन के कार्यकारिणी सदस्य व जिला कांग्रेस के पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार, एहसान अहमद सिराजी, रामाकांत करूआ आदि नेताओं से बातचीत कर अनूप को अध्यक्ष बनाने की अपील की थी।

सिराजी-मनोज ने अध्यक्ष के मनोनयन प्रक्रिया पर उठाई अंगुली

 राजेंद्र सिंह के बेटे अनूप सिंह के टाटा कमिंस यूनियन में अध्यक्ष बनाने का यूनियन के एहसान अहमद सिराजी व मनोज सिंह ने चयन की प्रक्रिया पर अंगुली उठाई है। कहा है कि यह जल्दीबाजी में हुआ है। इसके लिए एक बार फिर से विचार होना चाहिए। आनन फानन में चयन ठीक नहीं है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.