सेल्समैन हत्याकांड में मोबाइल का कॉल डिटेल निकाल जांच आगे बढ़ा रही पुलिस Jamshedpur News
Jamshedpur News. मोहित हत्याकांड में पुलिस ने गुरुवार को आरोपित राजा सिंह को हिरासत में लिया है। उसने हत्याकांड से जुड़ी कई अहम जानकारी पुलिस को दी है।
जेएनएन, जमशेदपुर/चांडिल :Mohit murder Case मानगो जवाहरनगर रोड नंबर चार निवासी मोहित कुमार की हत्या के मामले में पुलिस मोबाइल का कॉल डिटेल निकाल कर जांच आगे बढ़ा रही है। बुधवार की सुबह मोहित का शव चांडिल थाना क्षेत्र के आसनबनी स्थित नहर के किनारे बरामद किया गया था।
संदेह के आधार पर पुलिस ने मोहित के दोस्त राजा सिंह को गिरफ्तार किया था। अब राजा सिंह के बयान में मिली जानकारी के अनुसार अब मोहित व राजा के मोबाइल कॉल डिटेल का मिलान किया जा रहा है, ताकि पता लगाया जा सके कि राजा सिंह सच बोल रहा है या झूठ। पुलिस देख रही कि राजा सिंह और मोहित कुमार ने कब-कब और किस-किससे बातचीत की। मोबाइल लोकेशन की जानकारी भी ली जा रही है। गौरतलब हो कि मोहित कुमार मंगलवार को घर से यह बोलकर दोपहर में निकला था कि वह साथियों के साथ पार्टी मनाने जा रहा है, लेकिन इसके बाद वह लौटा ही नहीं।
राजा सिंह हिरासत में
मोहित के भाई शत्रुघन कुमार की शिकायत पर पुलिस ने मोहित के मित्र राजा सिंह को हिरासत में लिया है। उससे पुलिस टीम पूछताछ कर रही है। वह मानगो रोड नंबर सात हलधर नरायण कॉलोनी का निवासी है। पुलिस को उसने बताया कि मंगलवार को मोहित के साथ चांडिल के फदलोगोड़ा स्थित भूतनाथ होटल से खाने का सामान पैक कराकर मानगो एनएच-33 की ओर गये थे। होटल से लिया खाना कहां खाया? शराब कहां पी? हत्या कैसे हुई? इन सबके बारे में भी पुलिस को उसने जानकारी दी है।